Bigg Boss 19 Updates: टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है. पिछले एपिसोड में घर में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला पहुंची थीं. घर में जाने के बाद उन्होंने गौरव को कई सलाह दी साथ ही घर के कुछ सदस्यों से भी दूर रहने के लिए कहा. इसी दौरान बातचीत में आकांक्षा ने मां बनने की खबरों पर चुप्पी भी तोड़ी और कहा कि वह कोई बच्चा प्लान नहीं कर रही हैं और शायद वह कभी मां बनने के लिए तैयार नहीं होंगी. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
दरअसल, ‘बिग बॉस 19’ के घर में हाल ही में फेमस ज्योतिषी जया मदान घर में आई थीं और इस दौरान गौरव ने जया से पूछा था कि क्या उनकी लाइफ में बच्चों का योग है? इस पर जया मदान ने जवाब दिया था कि उनकी पत्नी बच्चा प्लान कर रही हैं. ऐसे में जब फैमिली वीक में घर में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला आईं तो मालती चाहर और प्रणित ने इसके बारे में बात की. प्रणित और मालती ने उन्हें जया की बात बताई. इस पर उन्होंने बिना झिझक के साफ किया कि वो ऐसा कुछ भी प्लान नहीं कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: ‘कौन तूझे यूं प्यार करेगा…’, अरमान मलिक ने ‘बिग बॉस 19’ में अमाल के लिए गाया गाना; भाईचारा देख रोया पूरा घर
आकांक्षा को महसूस नहीं होती बच्चे की जरूरत
आकांक्षा ने प्रणित और मालती से बात करते हुए कहा कि वो बिल्कुल भी प्लान नहीं कर रही हैं. अभी उस तरह उनका झुकाव नहीं है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बहुत मुश्किल ही लग रहा है. इसके बारे में उन्हें भी नहीं पता कि यह किस वजह से है और उनके अंदर से क्यों नहीं आ रहा है. आकांक्षा ने कहा कि उन्हें जरूरत महसूस नहीं होती है कि उनका एक बच्चा होना चाहिए. उनका मानना है कि जिसको करना है वह ये सब नहीं सोचता है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं इंफ्लुएंसर Sofik SK? जिनके वायरल MMS से सोशल मीडिया पर मचा हंगामा; जानें क्या है मामला
बच्चे पैदा करना हलवा नहीं- आकांक्षा चमोला
आकांक्षा चमोला ने बच्चों को लेकर आगे कहा कि उनको नहीं लगता है कि वो अभी ये जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं. उनका मानना है कि बच्चे पैदा करना हलवा बनाना नहीं है. वो इस जॉब या ड्यूटी के लिए तैयार नहीं हैं. ना ही इस उम्र में ना किसी उम्र में. गौरव की पत्नी कहती हैं कि उन्हें अपना करियर बनाना है. उनका कहना है कि अभी उनकी बहुत सी इच्छाएं हैं. वह कहते हैं कि इसके लिए लोग उन्हें मतलबी कहें या फिर कुछ भी.
गौरव से बोलीं आकांक्षा- ना का मतलब ना है
इसके बाद आकांक्षा की इस बातचीत में गौरव खन्ना भी शामिल होते हैं. वह कहते हैं कि उन्होंने उन्हें मतलबी नहीं कहा. फिर दोनों अलग से बात करते हुए नजर आते हैं. गौरव, आकांक्षा को बताते हैं कि उन्होंने वो सवाल क्यों पूछा? उनका कहना था कि शादी को इतने साल हो गए. उनके बच्चे नहीं हैं. तो उन्होंने इसे लेकर जया मदान से पूछा कि उनको क्या लगता है? इस पर आकांक्षा ने कहा कि उनसे क्यों पूछना है? वह खुद से पूछने के लिए कहती हैं कि वो इसके लिए तैयार हैं या नहीं. आकांक्षा आगे गौरव से कहती हैं कि ना का मतलब ना होता है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: ‘मम्मी ने पापा को नहीं भेजा…’, प्रणित के भाई ने कुनिका के लिए क्यों कही ये बात?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines