Bigg Boss 19 Update: सलमान खान का रियलिटी टीवी शो बिग बॉस हमेशा से अपने दर्शकों के दिल के करीब रहा है। लोग इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। पिछले काफी वक्त से चर्चा है कि इस बार बिग बॉस 19 जुलाई महीने में दस्तक देगा और करीब साढ़े पांच महीने तक स्ट्रीम होगा। इसके लिए कई सेलिब्रिटी को अप्रोच भी किया जा रहा है। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह का नाम भी शामिल हो गया है। ऐसी चर्चा है कि डेजी शाह को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। इसके अलावा शो के पहले प्रोमो की शूटिंग को लेकर भी अपडेट आया है।
डेजी शाह को किया अप्रोच?
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जय हो’ और ‘रेस 3’ में सलमान खान के साथ नजर आ चुकीं एक्ट्रेस डेजी शाह को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि इन खबरों की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। एक्ट्रेस की ओर से भी ऐसी खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। अगर अफवाह सच साबित होती हैं तो डेजी शाह को बिग बॉस 19 में देखना फैंस के लिए दिलचस्प होगा।
रोहित शेट्टी के शो में आई थीं नजर
डेजी शाह अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से कोंसो दूर रखती हैं लेकिन अगर वह बिग बॉस 19 का हिस्सा बनीं तो उनकी जिंदगी को करीब से जानने का मौका फैंस को जरूर मिल जाएगा। हालांकि डेजी का यह पहला रियलिटी शो नहीं है। इससे पहले उन्हें रोहित शेट्टी के स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में देखा जा चुका है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 का हिस्सा बनेंगे Vikram Singh Chauhan? एक्टर ने कर दिया खुलासा
शो के प्रोमो शूट पर आया अपडेट
इस बीच बिग बॉस 19 के पहले प्रोमो वीडियो पर भी अपडेट आ गया है। इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि शो जुलाई से दस्तक दे रहा है। ऐसे में इसका पहला प्रोमो जून में शूट हो सकता है। जाहिर है कि सलमान खान 2020 की गलवान घाटी में एक आर्मी अधिकारी का किरदार प्ले करने को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग लद्दाख में शुरू हो सकती है। ऐसे में चर्चा है कि फिल्म की शूटिंग से पहले सलमान बिग बॉस 19 के लिए प्रोमो शूट कर लें।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
9 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
10 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines