Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ हमेशा ही सुर्खियों में रहता है. सलमान खान के शो को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड रहता है. शो में आने वाले ट्विस्ट और टास्क दर्शकों को खूब पसंद आते हैं. इस बीच अब सलमान खान के शो के इस हफ्ते के टॉप फाइव कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है. आइए जानते हैं कि इस वीक के टॉप पांच घरवाले कौन हैं?
कौन हैं इस हफ्ते के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स?
Livefeed Updates ने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ के इस वीक के हैशटैग के आधार पर टॉप पांच कंटेस्टेंट्स की लिस्ट शेयर की है. इस लिस्ट के अनुसार, अगर इस वीक के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स की बात करें इसमें फरहाना भट्ट पहले नंबर पर हैं, जिनके नाम 501.5K हैशटैग यूज हुए हैं. इसके अलावा दूसरे नंबर पर अमाल मलिक हैं.
किसे कितने हैशटैग?
अमाल मलिक के नाम पर 357.1k हैशटैग यूज हुए हैं. वहीं, तीसरे नंबर पर गौरव खन्ना हैं, जिनके नाम 336.8K हैशटैग हैं. चौथे नंबर की बात करें तो चौथे नंबर पर तान्या मित्तल हैं, जिन्हें 312.9k हैशटैग मिले हैं और लास्ट यानी पांचवें नंबर पर अगर जाएं, तो पांचवें नंबर पर अशनूर कौर हैं, जिनके नाम 167.7K हैशटैग हैं.
ग्रैंड फिनाले के करीब शो
सोशल मीडिया पर इन पांचों कंटेस्टेंट्स की खूब चर्चा हो रही है. फैंस और यूजर्स इनके बारे में खूब बातें कर रहे हैं. गौरतलब है कि बिग बॉस 19 अपने ग्रैंड फिनाले के करीब जा रहा है. फैंस और दर्शकों को भी शो के ग्रैंड फिनाले की खूब एक्साइटमेंट है. शो से कुनिका सदानंद का एविक्शन हो गया, जो फैंस के लिए बेहद हैरान रहा.
कुनिका सदानंद हो चुकी बेघर
गौरतलब है कि कुनिका सदानंद का पहले ही वीक में घर से पत्ता साफ हो जाना था. घर में कुनिका ने हर किसी को खूब प्यार दिया और खाना बनाकर भी खिलाया, लेकिन फिर भी शो के ग्रैंड फिनाले से पहले उन्हें बेघर कर दिया गया.
यह भी पढ़ें- Harman Sidhu का आखिरी पोस्ट क्या? सिंगर के निधन के बाद चर्चा में
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
4 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
6 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
7 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
9 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
11 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
11 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines