Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ दर्शकों का कमाल का मनोरंजन कर रहा है. शो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और इसके टास्क और ट्विस्ट फैंस का दिल जीत रहे हैं. सलमान खान भी ‘वीकेंड का वार’ पर कमाल कर देते हैं. हालांकि, कई बार कंटेस्टेंट्स को भाईजान के गुस्से का भी शिकार होना पड़ता है. इस बीच अब इस हफ्ते के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं. आइए जानते हैं कि इस हफ्ते के टॉप पांच घरवाले कौन हैं?
इस वीक के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में इस वीक के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस हफ्ते ट्विटर (एक्स) पर हैशटैग के नंबर्स के आधार पर बसीर अली, अभिषेक बजाज, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और गौरव खन्ना हैं. Livefeed Updates के लेटेस्ट पोस्ट की मानें तो बसीर अली (413.4k) (पहले नंबर पर), अभिषेक बजाज (384.9k) (दूसरे नंबर पर), फरहाना भट्ट (327.8k) (तीसरे नंबर पर) हैं.
सबसे ज्यादा हैशटैग
इसके अलावा अगर टॉप चार और पांच की बात करें तो अमाल मलिक (247.2k) चौथे नंबर पर हैं. साथ ही पांचवें नंबर पर गौरव खन्ना (204.4k) हैं. ये इस वीक की रिपोर्ट है, जो एक्स यानी ट्विटर पर हैशटैग के हिसाब से है. हैशटैग के हिसाब का मतलब है कि इन कंटेस्टेंट्स के नामों को एक्स पर सबसे ज्यादा हैशटैग मिल रहे हैं. इसका सीधा मतलब है कि इन लोगों को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है.
शो में लगेगा कॉमेडी का तड़का
इसके अलावा अगर शो की बात करें तो आज शो में जबरदस्त कॉमेडी का तड़का लगने वाला है. ऐसा हमारा नहीं बल्कि खुद जियोहॉटस्टार का कहना है. कुछ ही देर पहले जियोहॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि एक तरफ घरवालों की फोटो है और उसके नीचे प्रणीत मोरे की. पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि आज प्रणीत पूरी कॉमेडी का तड़का लगाएंगे. इस पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट्स के जरिए जमकर अपना रिएक्शन दिया है.
यह भी पढ़ें- ‘एक दीवाने की दीवानियत’ पर चली CBFC की कैंची, डिलीट होंगे रामायण से जुड़े डायलॉग्स, मिला A सर्टिफिकेट
संबंधित खबरें
मैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
32 mins agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 hr agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
2 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
4 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
5 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
22 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
23 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines