Bigg Boss 19 Update: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर जून और जुलाई के महीने में बिग बॉस ओटीटी स्ट्रीम होता है लेकिन इस बार बदलाव हुआ है। यानी पहले बिग बॉस 19 टीवी पर दस्तक देगा जिसके लिए सेलिब्रिटीज को लगातार अप्रोच किया जा रहा है। इस बीच सलमान खान के शो को लेकर नया अपडेट सामने आ गया है। शो में इस बार की थीम क्या होने वाली है? इसका खुलासा हो गया है। साथ ही यह पता चल गया है कि इस बार सीक्रेट रूम की वापसी भी होने वाली है। आइए जानते हैं कि लेटेस्ट अपडेट क्या है?
अगस्त से शुरू होगा सलमान का शो
फैन पेज बिग बॉस तक के ट्वीट के मुताबिक, बिग बॉस 19 अगस्त महीने से टेलीकास्ट होगा, ये फिक्स हो चुका है। ट्वीट में आगे बताया गया है कि मेकर्स ने इस बार बिग बॉस 19 को 3.5 महीने के लिए टीवी संस्करण के साथ शुरू करने और बाद में ओटीटी संस्करण चलाने का फैसला किया है। बता दें कि इससे पहले खबरें आ रही थीं कि बिग बॉस 19 3 अगस्त को टीवी पर दस्तक देगा लेकिन कुछ कारणों की वजह से डेट कंफर्म नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़ें: Jannat Zubair ने ठुकराया Bigg Boss 19 का ऑफर, क्या मिस्टर फैसु हैं वजह?
बिग बॉस 19 का क्या होगी थीम?
बिग बॉस तक के ट्वीट में बिग बॉस 19 की थीम पर भी खुलासा कर दिया गया है। इस बार की थीम ‘रिवाइंड’ पर बेस्ड होगी। इसी के साथ सीक्रेट रूम की वापसी होगी। ऑडियंस को कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेट करना होगा और फिर कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। ऐसा ट्वीट में कहा गया है लेकिन मेकर्स की तरफ से बिग बॉस 19 की थीम या अन्य अपडेट पर अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है।
ये सेलिब्रिटी आ सकते हैं नजर
बिग बॉस 19 के लिए मेकर्स लगातार सेलिब्रिटी को अप्रोच कर रहे हैं। कंफर्म नाम तो फिलहाल किसी का नहीं आया है लेकिन कथित तौर पर शरद मल्होत्रा, राज कुंद्रा, कनिका मान, फैसल शेख (मिस्टर फैसू), विक्रम सिंह चौहान, डेजी शाह, तनुश्री दत्ता, पारस कलनावत, लक्ष्य चौधरी, डिनो जेम्स और अपूर्वा मुखीजा समेत कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। अब देखना होगा कि इस बार सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में कौन-कौन नजर आएगा?
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
44 mins ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines