Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच गया है. 7 दिसंबर को होने वाले ग्रैंड फिनाले में टॉप 5 फाइनलिस्ट में से कोई एक कंटेस्टेंट ट्रॉफी उठाता नजर आने वाला है. लेटेस्ट एपिसोड में फाइनलिस्ट्स की जर्नी वीडियो को दिखाया गया. वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो भी जारी किया है जिसमें अपकमिंग एपिसोड में अमाल मलिक की जर्नी को दिखाया जाएगा. इस बीच तान्या मित्तल भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं और तान्या की भी कुछ क्वालिटी ऐसी हैं जो उन्हें बिग बॉस की ट्रॉफी के नजदीक ले जा सकती हैं. चलिए आपको भी तान्या मित्तल की विनर क्वालिटी के बारे में डिटेल में बताते हैं.
एंटरटेनिंग
तान्या मित्तल ‘बिग बॉस 19’ की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट के तौर पर उभर कर सामने आईं. चाहे बिजनेस के बारे में बातें करनी हो या फिर अपनी साड़ियों के बारे में कुछ बातें करनी हो, तान्या की बातों से ऑडियंस खूब एंटरटेन हुई है. अब सीजन के आखिर तक आते-आते तान्या मित्तल शो की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट बन गई हैं. शो के शुरुआत से ही तान्या सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही थीं.
स्ट्रॉन्ग पॉइंट ऑफ व्यू
तान्या मित्तल ने शो के शुरुआत से ही अपना स्ट्रॉन्ग स्टैंड लिया है. वहीं ये ही वजह है कि तान्या आज ‘बिग बॉस 19’ की फाइनलिस्ट बन गई हैं. भले ही तान्या शो में इमोशनल नजर आई हों लेकिन हमेशा उन्होंने स्ट्रॉन्ग स्टैंड ही लिया है. अपने साथ-साथ तान्या बाकी कंटेस्टेंट्स की भी हमेशा साइड लेते नजर आई हैं. अभिषेक बजाज और फरहाना भट्ट की जब लड़ाई हुई थी तो अभिषेक के खिलाफ पूरा घर हो गया था लेकिन तान्या ने अभिषेक को पॉजिटिव रहने के लिए बोला था.
गेम चेंजर
‘बिग बॉस 19’ में तान्या मित्तल को शो का गेम चेंजर भी कहा जाता है. शुरुआती दिनों से ही वो अपने गेम पर फोकस करती नजर आईं. वहीं जहां शुरुआत में तान्या ने नीलम गिरी के साथ दोस्ती की थी तो वहीं शो के आखिर तक आते-आते तान्या ने फरहाना भट्ट से दोस्ती कर पूरा गेम ही बदल दिया. ये ही कारण है कि तान्या को ‘बिग बॉस 19’ का गेम चेंजर कहा जाता है.
पॉजिटिव एटीट्यूड
तान्या शो की वो कंटेस्टेंट हैं जो काफी पॉजिटिव रहती हैं. किसी से भी कितनी लड़ाई हो जाए तान्या ने कभी भी खुद को वीक नहीं पड़ने दिया और हमेशा पॉजिटिव एटीट्यूड ही बरकरार रखा. तान्या ने खुद के साथ-साथ दूसरों को भी पॉजिटिव वाइब्स दी और उन लोगों को मोटिवेट किया. सोशल मीडिया पर तान्या की इस क्वालिटी की खूब तारीफ भी होती है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Trophy: किसे मिलेगी ‘बिग बॉस 19’ की चमचमाती ट्रॉफी? सामने आई पहली झलक
मास्टरमाइंड
तान्या मित्तल को ‘बिग बॉस 19’ का मास्टरमाइंड भी कहा जाता है. दरअसल तान्या ने हमेशा अपने आप को घरवालों के सामने नादान दिखाया और बाद में जब गेम खेलने की बारी आई तो वो हमेशा दूसरे लोगों के साथ गेम खेलती नजर आईं. तान्या ने ‘बिग बॉस 19’ में काफी चाल चली हैं और ये ही वजह है कि आज उन्हें मास्टरमाइंड का टैग भी मिल चुका है. तान्या की ये क्वालिटी उन्हें ट्रॉफी के नजदीक लेकर आ रही है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines