Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. शो में हाल ही में फैमिली वीक देखने को मिला, जहां कंटेस्टेंट्स के घरवाले एक-एक कर घर में एंटर हुए. 3 महीने के बाद अपने परिवार वालों को देख सभी कंटेस्टेंट्स बेहद इमोशनल हो गए. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो भी जारी किया है जिसमें वीकेंड का वार में सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. इसी बीच बिग बॉस के घर से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है. इस हफ्ते कौन घर से बेघर होने वाला है उसका नाम सामने आ चुका है. चलिए आपको भी बताते हैं वीकेंड का वार में किस कंटेस्टेंट का घर से पत्ता कटने वाला है?
कौन होगा एविक्ट?
बिग बॉस के फैन पेज ‘बिग बॉस न्यूज 123’ के मुताबिक इस हफ्ते घर से बेघर कुनिका सदानंद हो सकती हैं. वोटिंग ट्रेंड में भी कुनिका को सबसे कम वोट्स मिले हैं. ये ही वजह है कि कुनिका इस हफ्ते घर से एविक्ट हो सकती हैं. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीकेंड का वार में कुनिका के साथ-साथ किसी एक और कंटेस्टेंट का पत्ता भी कटता नजर आ सकता है. इसका मतलब ये है कि वीकेंड का वार में इस बार डबल एविक्शन देखने को मिल सकता है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने एविक्शन पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है.
कौन-कौन नॉमिनेट?
वहीं बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शहबाज बदेशा को छोड़कर पूरा घर नॉमिनेट है. शहबाज बदेशा इस हफ्ते घर के कैप्टन थे, इसलिए उन्हें इम्यूनिटी मिली और वो घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट नहीं हुए. इसके अलावा अशनूर कौर, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और मालती चाहर नॉमिनेटेड हैं. वोटिंग ट्रेंड में गौरव खन्ना को सबसे ज्यादा वोट्स मिले हैं. वहीं कुनिका और मालती को सबसे कम वोट्स मिले हैं.
यह भी पढ़ें: ‘कौन तूझे यूं प्यार करेगा…’, अरमान मलिक ने ‘बिग बॉस 19’ में अमाल के लिए गाया गाना; भाईचारा देख रोया पूरा घर
घर में फैमिली वीक
शो में इस हफ्ते 9 कंटेस्टेंट्स के फैमिली मेंबर्स ने घर में एंट्री की. इस दौरान कुनिका का बेटा अयान और उनकी पोतियां, अशनूर कौर के पापा, अमाल मलिक के भाई अरमान मलिक, फरहाना भट्ट की मम्मी, गौरव खन्ना की पत्नी, प्रणित मोरे के भाई और भाभी, तान्या मित्तल का भाई, शहबाज बदेशा के पापा और मालती चाहर के क्रिकेटर भाई दीपक चाहर ने घर में एंट्री की. सोशल मीडिया पर भी फैमिली वीक की क्लिप्स काफी वायरल हो रही हैं.
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines