Bigg Boss 19 Salman Khan Dance Performance: टीवी का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ जल्द ही शुरू होने वाला है। शो के ग्रैंड प्रीमियर में भी बस कुछ ही घंटे रह गए हैं। शो के प्रीमियर से पहले सलमान खान का डांस परफॉर्मेंस वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में भाईजान स्टेज पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया, तो आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया।
सलमान खान का वीडियो वायरल
biggboss.tazakhabar ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान, बिग बॉस 19 के सेट पर नजर आ रहे हैं। सलमान खान स्टेज पर टीम के संग डांस कर रहे हैं। भाईजान पहले अपने स्वैग वाले अंदाज से एंट्री करते हैं और इसके बाद वो जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। सलमान खान के डांस मूव्स कमाल के हैं। टाइगर के इस वीडियो को देखने के बाद अब यूजर्स ने भी इस पर जमकर अपना रिएक्शन दिया है।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि सलमान का डांस कमाल का है। दूसरे यूजर ने लिखा कि मजा आ गया सलमान का डांस देखकर। तीसरे यूजर ने कहा कि सलमान हमेशा स्टेज पर दिल जीत लेते हैं। एक ने लिखा कि बवाल ही काट दिया। एक और यूजर ने कहा कि भाईजान का स्वैग ही अलग है। एक ने कहा कि इस बार ज्यादा मजा आने वाला है। इस तरह लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट्स किए हैं।
वाइल्ड कॉर्ड कंटेस्टेंट के तौर पर कर सकती हैं एंट्री
इसके अलावा अगर शो की बात करें तो शो कल 24 अगस्त से शुरू हो जाएगा। शो के अभी सिर्फ चार कंटेस्टेंट्स के नाम ही सामने आए हैं। इसके अलावा शो में वाइल्ड कॉर्ड की एंट्री को लेकर भी अपडेट आया है। biggboss.tazakhabar ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा गया है कि सूत्रों के अनुसार, टीवी एक्ट्रेस खुशी दुबे, जिनको शो के लिए अप्रोच किया गया था, वो शो में बतौर वाइल्ड कॉर्ड आ सकती है। हालांकि ये कंफर्म नहीं है। दरअसल, खुशी ने अपनी पहली कमिटमेंट की वजह से शो में आने के लिए इनकार कर दिया था। अब देखने वाली बात होगी कि शो में खुशी आएंगी या नहीं?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: कब और कहां देखें प्रीमियर, टीवी-ओटीटी पर कितने बजे आएगा शो?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines