Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ जमकर दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. शो में हो रहे टास्क और ट्विस्ट लोगों को खूब पसंद भी आ रहे हैं. इस बीच अब शो में नया टास्क हुआ है और इस टास्क की कमान फरहाना के हाथ में थी, लेकिन ऐसा लग रहा है कि टास्क के बहाने फरहाना ने अब अपने कई दुश्मन खुद ही बना लिए हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मामला?
फरहाना को मिला टास्क
दरअसल, सलमान खान के शो बिग बॉस 19 से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज Livefeed Updates ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि रैंकिंग टास्क में फरहाना को घरवालों को शो में उनके योगदान के आधार पर 20 से 10 तक रैंक करने का एक खास टास्क मिला है. साथ ही घरवालों को उनकी रैंकिंग पर सवाल उठाने की इजाजत थी.
किसे मिली कितनी रैंक?
इसके अलावा पेज पर एक दूसरा पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि रैंकिंग टास्क में फरहाना ने घरवालों को 20 में से रैंक दिया है. इसमें शहबाज को 20, अभिषेक को 17, नेहल को 15, बसीर को 13, जीशान को 10, तान्या को 8, कुनिका को 5, अमाल को 2, प्रणीत को 0, अशनूर को 1, गौरव को 3, नीलम को 8 और मृदुल को 10 नंबर दिए हैं.
नंबर के बहाने दुश्मन किए तैयार
अब आप ये सोच रहे होंगे कि नंबर के बहाने फरहाना ने 6 दुश्मन कैसे बनाए, तो आपको बता देते हैं कि जिन लोगों को भी फरहाना ने 10 से कम की रैंकिंग दी है, जाहिर है अब वो शो में फरहाना के लिए नई चुनौतियां बनकर सामने आएंगे. इसमें सबसे ज्यादा चर्चा गौरव की हो रही है क्योंकि जब फरहाना एविक्ट हुई थी, वो ही फरहाना को सीक्रेट रूम से लेकर आए थे, लेकिन फरहाना ने उन्हें भी सिर्फ 3 नंबर की रैंकिंग के दिए हैं. ऐसे में 10 से कम रैंक वाले लोग फरहाना को आगे टारगेट कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai के नए लुक को देख हैरान हुए फैंस, बच्चन बहू ने फिर जीता लोगों का दिल
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines