Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं. वीकेंड का वार में प्रणित मोरे के घर से बेघर होने के बाद घर में अब नॉमिनेशन देखने को मिला. इस हफ्ते 5 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं. वहीं अपकमिंग वीकेंड का वार में इन 5 सदस्यों में से किसी 1 कंटेस्टेंट का पत्ता कटने वाला है. वहीं अब घर में घरवालों के बीच आपस में समीकरण बदलते दिखाई दे रहे हैं. जहां एक तरफ अमाल मलिक और तान्या के बीच दरार देखने को मिली तो वहीं दूसरी ओर अभिषेक बजाज और गौरव खन्ना की दोस्ती में भी दरार देखने को मिल सकती है. चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कौन-कौन नॉमिनेट हुआ है?
कौन-कौन नॉमिनेट?
‘बिग बॉस 19’ के फैन पेज ‘बीबी तक’ के मुताबिक इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जो 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं उनमें कुछ स्ट्रॉन्ग सदस्यों के नाम भी शामिल हैं. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, नीलम गिरी, अभिषेक बजाज और अशनूर कौर नॉमिनेटेड है. इन 5 सदस्यों में से किसी एक का पत्ता वीकेंड का वार में साफ होता दिखाई देगा.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में शॉकिंग एविक्शन, प्रणित मोरे हुए घर से बेघर, होगी सीक्रेट रूम में एंट्री?
नॉमिनेशन टास्क
मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया जिसमें घरवालों के बीच नॉमिनेशन टास्क देखने को मिला. इस बार नॉमिनेशन के दौरान 3 सदस्यों की जोड़ी बनाई गई और इन तीनों को बिग बॉस ने साथ में कन्फेशन रूम में बुलाया. कन्फेशन रूम में इन तीनों सदस्यों को आपसी सहमति से किसी एक सदस्य का नाम लेते हुए उसे नॉमिनेट करना था. इस दौरान अशनूर कौर और फरहाना भट्ट के बीच गहमागहमी देखने को मिली.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: इस हफ्ते कौन होगा बेघर? नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट्स
घरवालों के बीच बदले समीकरण
वहीं लेटेस्ट एपिसोड में घरवालों के बीच भी समीकरण बदलते दिखाई दे रहे हैं. प्रणित मोरे के बाहर जाने के बाद बिग बॉस के पावर ग्रुप में भी दरार देखने को मिलने वाली है. अभिषेक बजाज और गौरव खन्ना के बीच आपस में खटास देखने को मिली. गौरव बोलते दिखाई दिए कि प्रणित की वजह से ही मैंने अशनूर और अभिषेक से दोस्ती की हुई थी लेकिन अब जब प्रणित घर में ही नहीं है तो अब ये ग्रुप भी खत्म हो गया. इसके साथ ही अभिषेक ने भी अशनूर को सेम बात बोलते हुए कहा कि गौरव खन्ना ज्यादा कंट्रोलिंग हैं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
10 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
14 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
15 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
15 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
17 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
17 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines