Bigg Boss 19: टीवी के सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो को लेकर एक विवाद हो गया है. अब ‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स एक मुसीबत में फंस गए हैं. मेकर्स से एक ऐसी भूल हो गई है कि उन्हें अब एक लीगल नोटिस भेजा गया है. यानी अब ‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स किसी वजह से कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. इतना ही नहीं उनकी एक गलती से अब करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है. ये मामला कॉपीराइट से जुड़ा हुआ है. इस शो के एक खास फॉर्मेट की वजह से मुसीबत हो गई. अब पूरा मामला क्या है? चलिए जानते हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में Mridul Tiwari बने ‘बिन पेंदे का लोटा’, नेहल चुडासमा ने पकड़ ली चाल
गानों को लेकर आई मुसीबत
दरअसल, इस शो में सुबह मॉर्निंग सॉन्ग के साथ होती है. सुबह होते ही मजेदार गाने बजते हैं और सभी कंटेस्टेंट्स जमकर डांस करते हैं. मॉर्निंग डांस के साथ इन सभी कंटेस्टेंट्स के दिन की शुरुआत होती है. ये एपिसोड में एक मजेदार पार्ट होता है और हर दिन मेकर्स अलग-अलग गानों के साथ इन कंटेस्टेंट्स और ऑडियंस को एंटरटेन करने की कोशिश करते हैं. हालांकि, अब उनकी ये कोशिश उन्हीं पर भारी पड़ गई है. एक कॉपीराइट लाइसेंसिंग संस्था ने शो के मेकर्स को शो में अनऑथराइज्ड म्यूजिक सॉन्ग्स के लिए कानूनी नोटिस भेजा है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में कौन हो सकता है एविक्ट? 6 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से इस पर गिर सकती है गाज
‘बिग बॉस’ मेकर्स को मिला नोटिस
बताया जा रहा है कि ‘बिग बॉस 19’ में फिल्म ‘अग्निपथ’ के ‘चिकनी चमेली’ और फिल्म ‘गोरी तेरे प्यार में’ के ‘धत तेरी की’ गाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ है. 3 सितंबर, 2025 को शो में ये गाने बजे थे. अब आरोप है कि मेकर्स ने बिना पब्लिक परफॉर्मेंस लाइसेंस के इन गानों का इस्तेमाल किया है. 19 सितंबर को ‘बिग बॉस’ को ये नोटिस जारी किया गया है. ‘बिग बॉस’ के प्रोडक्शन हाउस एंडेमोल शाइन इंडिया और इसके निर्देशकों को जिम्मेदार ठहराया गया है.
2 करोड़ का भरना पड़ सकता है हर्जाना
अब कॉपीराइट म्यूजिक के अनाधिकृत इस्तेमाल पर मेकर्स को 2 करोड़ रुपये का हर्जाना भरना पड़ सकता है. यानी मेकर्स को 2 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है. वहीं, शो की बात करें तो ये सीजन काफी अच्छा चल रहा है. इस बार TRP भी ज्यादा आ रही है और कंटेस्टेंट्स भी सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो रहे हैं. घर में चल रहे लड़ाई-झगड़ों ने सभी का ध्यान खींचा हुआ है.
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
9 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
11 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
12 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
14 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
16 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
16 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines