Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ जबसे शुरू हुआ है, तबसे ही चर्चा में बना हुआ है। शो को लेकर दर्शक भी बेहद एक्साइटेड रहते हैं। सलमान खान का ये शो अपने लड़ाई-झगड़ों और लव स्टोरीज के लिए पॉपुलर रहता है। इस बीच बिग बॉस के 19वें सीजन के पहले कपल का हिंट मिल गया है। जी हां, शो के घर में पहली प्यार की घंटी जब चुकी है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि ये रूमर्ड कपल कौन है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
लाइवफीड में मिला हिंट
दरअसल, biggboss.tazakhabar ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि घर में नया कपल? लाइवफीड में फरहाना भट्ट ने अभिषेक बजाज से उन्हें रेटिंग देने और उनकी तारीफ करने को कहा। अभिषेक ने उन्हें 10 में से 8 रेटिंग दी और फिर दोनों फ्लर्ट करने लगे। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो भी आया सामने
BBTak ने अपने एक्स पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फरहाना कहती हैं कि अभिषेक मुझे कॉम्प्लिमेंट दो। फरहाना के इस सवाल पर अभिषेक कहते हैं दस में से आठ। इसके बाद फरहाना कहती हैं कि तुमने दो नंबर किस चीज के काटे हैं? तो अभिषेक कहते हैं कि और होगा प्रोग्रेस। इसके बाद फरहाना और अभिषेक की बात आगे जारी रहती है। दोनों के रिएक्शन से इन्हें रूमर्ड कपल के तौर पर देखा जा रहा है।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
वहीं, अब इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि अभिषेक बजाज अच्छा खेल रहे हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि फरहाना का आउटफिट कमाल का है। तीसरे यूजर ने कहा कि सीधी बात नो बकवास। एक और यूजर ने कहा कि फरहाना बहुत सुंदर लग रही है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने किए हैं।
यह भी पढ़ें- 700 से ज्यादा फिल्मों में काम, वो शब्द जो सालों बाद हुए सच… बॉलीवुड के इस विलेन को पहचाना क्या?
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
3 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
5 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
6 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
7 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
8 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
9 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines