हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 19 के घर की पहली झलक आई सामने, बेहद कलरफुल है नया आशियाना!

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ में घर कितना बदला हुआ दिखाई देगा? अब वो आप भी देख सकते हैं। इस बार बीबी हाउस में कई जानवर आपको दीवार पर टंगे हुए दिखाई दे सकते हैं।

विज्ञापन
कैसा दिखेगा 'बिग बॉस 19' का घर? (Photo Credit- Social Media)

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ और भी कई चीजें हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार ‘बिग बॉस’ का घर कैसा दिखेगा? ये सवाल भी लोगों के मन में कई दिनों से उठ रहा है। अब जैसे-जैसे इस शो के प्रीमियर की डेट सामने आ रही है, फैंस को उनके सभी सवालों के जवाब मिल रहे हैं। अब कंटेस्टेंट्स के नाम के साथ-साथ बीबी हाउस की पहली झलक भी सामने आ गई है। मेकर्स ने तो ऑफिशियली घर की झलक फैंस को नहीं दिखाई, लेकिन सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 19’ के घर की तस्वीरें लीक हो गई हैं।

‘बिग बॉस’ के घर की इनसाइड फोटोज हुईं लीक

इन फोटोज को देखकर लग रहा है कि इस बार सेट काफी कलरफुल होने वाला है। ‘बिग बॉस’ में इस बार काफी कलर्स के साथ खेला जाएगा। अब घर की इनसाइड फोटोज सामने आई हैं। एक झलक लिविंग एरिया की देखने को मिल रही है, जिसमें टीवी पैनल नजर आ रहा है। इसके ऊपर 2 जानवर के सिर भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस कलरफुल सींग वाले जानवर को देखकर लग रहा है कि कंटेस्टेंट्स भी आपस में यूं ही भिड़ते हुए दिखाई देंगे। दीवार पर वुडन थीम नजर आ रही है।

कैसा दिखता है लिविंग एरिया?

लिविंग एरिया की एक और झलक दिखाई गई है, जिसमें सोफे नजर आ रहा है। इस सोफे को मल्टीकलर सीट के साथ डिजाइन किया गया है। यानी हर सीट पर एक अलग कलर जो इसे रंग-बिरंगा बनाएगा। वहीं, कुशन भी कलर कॉर्डिनेटेड दिखाई देंगे। पीछे की दीवार पर एक पांडा दिखाई दे रहा है। टेबल से लेकर रूफ तक सब कुछ वुड का बना हुआ है। साथ ही काफी सारी स्पॉट लाइट्स भी लगाई गई हैं। लिविंग एरिया के बाद पूल एरिया भी आप देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Abhinav Shukla ने पत्नी को क्यों कहा ‘नागिन’? नेशनल टीवी पर गिनवाईं Rubina Dilaik की खामियां

पूल एरिया में दिखी जंगल थीम

पूल साइड पर शेर का सिर बना हुआ है। इसके अलावा एक कलरफुल तोता भी बनाया गया है। यानी घर में काफी सारे जानवर देखने को मिलने वाले हैं। इसके अलावा दीवार पर एक बड़ी सी तितली भी बनाई गई है। अब अगर ये फोटोज सही में ‘बिग बॉस 19’ की हुईं, तो वाकई घर काफी शानदार होने वाला है। हालांकि, हम इस बात की पुष्टि नहीं करते कि ये फोटोज वाकई ‘बिग बॉस 19’ के घर की हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें