Bigg Boss 19 Winner: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 19 के ग्रैंड फिनाले आगाज 7 दिसंबर को हुआ. इसकी शुरुआत शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ हुई. अमाल मलिक, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे टॉप 5 कंटेस्टेंट्स थे. इस बार का सीजन 15 हफ्तों तक चला, जिसमें 18 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री ली थी. ऐसे में अब ‘बिग बॉस 19’ के विनर का इंतजार भी खत्म हो गया है. गौरव खन्ना को इस सीजन का विनर चुन लिया गया है. उन्होंने ट्रॉफी के साथ 50 लाख प्राइज मनी जीती. इसकी पहली रनरअप फरहाना भट्ट रहीं और सेकंड रनरअप प्रणित मोरे बने.
अगर ‘बिग बॉस 19’ के टॉप 3 और टॉप 2 कंटेस्टेंट्स के बारे में बात की जाए तो टॉप 3 में गौरव खन्ना, फरहाना थे. वहीं, टॉप 3 में गौरव, फरहाना और प्रणित मोरे रहे.
पॉजिटिव ग्रुप लीडर रहे गौरव खन्ना
गौरव खन्ना शो ‘बिग बॉस 19’ के पॉजिटिव ग्रुप लीडर रहे. उनकी टीम में प्रणित मोरे, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, अवेज दरबार और नगमा मिराजकर थे. शो में गौरव की इमेज हमेशा ही पॉजिटिव रही. उन्होंने शानदार गेम और स्ट्रैटजी से ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया. शो में देखा गया है कि उन्होंने मुद्दों का स्टैंड भी लिया साथ ही फरहाना भट्ट को कई बार उन्हें सही रास्ता भी दिखाते हुए देखा गया.
यहां पढ़ें ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले से जुड़े अपडेट्स
‘बिग बाॉस 19’ के मास्टर माइंड कैसे बने गौरव खन्ना?
‘बिग बाॉस 19’ में गौरव खन्ना को मास्टर माइंड कहा गया. उनके लिए शो का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा. कई कंटेस्टेंट्स ने तो उन्हें शेर तक बताया. उन्होंने शांत रहकर शानदार स्ट्रैटजी से कई गेम को भी जीता. वह पहले कंटेस्टेंट रहे जिन्होंने टिकट टू फिनाले टास्क जीतकर फिनाले में पहुंचे साथ ही घर के कैप्टन बने.
कौन हैं गौरव खन्ना?
इसके साथ ही अगर ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना के बारे में बात की जाए तो वह उत्तर प्रदेश के कानपुर से ताल्लुक रखते हैं. उनका जन्म 11 दिसंबर, 1981 को हुआ था. उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है. इसमें ‘अनुपमा’ जैसे शोज शामिल हैं. इसमें उन्होंने अनुज कपाड़िया की भूमिका प्ले की थी. इसके अलावा वह मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का इंडियन टेली अवार्ड भी जीत चुके हैं. इतना ही नहीं, एक्टर ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1’ के भी विनर रहे हैं.
आईटी फर्म में मार्केटिंग मैनेजर थे गौरव खन्ना
अगर गौरव खन्ना के करियर की बात की जाए तो वह एक्टिंग में आने से पहले आईटी फर्म में मार्केटिंग मैनेजर की नौकरी करते थे. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी विज्ञापन से की थी. उन्हें पहली बार लीड रोल में साल 2007 में ‘मेरी डोली तेरे अंगना’ में देखा गया था. इसके बाद उन्होंने कई टीवी सीरीयल्स में काम किया था. इसमें ‘जीवन साथी- हमसफर जिंदगी के’ ‘सीआईडी’, ‘तेरे बिन’, ‘प्रेम या पहेली- चंद्रकांता’ जैसे शोज में काम किया था.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines