Salman Khan Tribute Late Actor Dharmendra: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले चल रहा है. शो के फिनाले में टॉप तीन कंटेस्टेंट्स रह गए हैं, जिसमें विनर की रेस में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना और प्रणीत मोरे हैं. सलमान खान के शो में धर्मेंद्र हमेशा आते थे, लेकिन इस बार शो में भाईजान ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान भाईजान बेहद इमोशनल नजर आए. फिनाले की स्टेज पर सलमान खान की आंखें भर आईं.
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को दिया ट्रिब्यूट
ग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट दिया. इस दौरान हीमैन का पुराने सीजन का वीडियो प्ले किया गया, जिसे देखने के बाद ना सिर्फ सलमान खान बल्कि हर कोई बेहद इमोशनल हो गया. इस वीडियो में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, भाईजान से कहते हैं कि सलमान खान का शो हो और धरम ना आए, ऐसा कैसे हो सकता है?
नेशनल टीवी पर रोए भाईजान
ये सुनने के बाद सलमान खान की आंखें भर आती हैं और वो बेहद इमोशनल हो आते हैं. इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद सलमान खान के आंसू नहीं रूकते हैं और नेशनल टीवी पर भाईजान फूट-फूटकर रो पड़ते हैं. हालांकि, फिर भी सलमान खान ने खुद को संभाला और शो के फिनाले को आगे बढ़ाया.
बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स
इस दौरान सलमान खान ने धर्मेंद्र की तारीफ की और बताया कि उन्होंने इंडस्ट्री और लोगों को कितना कुछ दिया है. इसके अलावा अगर शो की बात करें तो सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में इस बार 18 कंटेस्टेंट्स आए थे. सलमान के शो में इस बार अशनूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सदानंद, मृदुल तिवारी और अमाल मलिक और शहबाज कंटेस्टेंट्स थे. इसके अलावा शो में मालती बतौर वाइल्ड कॉर्ड शो में आई थीं.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के ग्रैंड फिनाले में धमकी के बाद भी पहुंचे पवन सिंह, Salman Khan संग लगाए ठुमके
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines