हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 19 Grand Finale: गौरव, तान्या या फरहाना… किसके हाथ लगेगी ट्रॉफी, क्या फिनाले से पहले होगा खेला?

Bigg Boss 19 Grand Finale: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ फिनाले के बेहद करीब आ गया है. शो के फिनाले को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है. देखने वाली बात होगी कि शो के फिनाले में क्या खास होता है?

विज्ञापन
Bigg Boss 19. image credit- social media

Bigg Boss 19 Grand Finale: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अब अपने फिनाले से चंद कदम दूर रह गया है. शो के ग्रैंड फिनाले को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है. इस बीच अब शो के विनर को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं. हर कोई अपने चाहने वाले को सपोर्ट कर रहा है. इस बीच जमकर चर्चा हो रही थी कि इस सीजन के विनर गौरव खन्ना हो सकते हैं, लेकिन फिनाले से पहले पूरा गेम पलटता नजर आ रहा है. अब आप सोच रहे होंगे कि कैसे? तो आइए जानते हैं कि कैसे?

फिनाले से पहले होगा खेला

दरअसल, बिग बॉस 19 से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले पॉपुलर एक्स पेज बिग बॉस तक ने अपने अकाउंट पर शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को लेकर पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में बिग बॉस तक का पोल है और सवाल किया गया है कि कौन होगा विनर? इसमें इस पोस्ट को रिट्वीट और लाइक का ऑप्शन दिया गया है.

ऑनलाइन वोटिंग ट्रेंड्स

हर किसी ने अपने चाहने वाले को सपोर्ट किया है, लेकिन ऑनलाइन वोटिंग ट्रेंड्स के अनुसार अगर देखें, तो फरहाना आगे चल रही हैं. फरहाना का सबसे आगे होना इस बात का संकेत कर रहा है कि वो भी विनर की रेस में पीछे नहीं हैं और बिग बॉस 19 के इस सीजन की विजेता बन सकती हैं. हालांकि, अभी ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

क्या बोले यूजर्स?

इस पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने ट्वीट किया कि गौरव ने कार जीत ली है, तान्या ने टीवी सीरियल का ऑफर जीत लिया है, तो मुझे लगता है कि फरहाना जीतेगी क्योंकि वे उसे खाली हाथ नहीं जाने देंगे. फरहाना को लेकर लगातार यूजर्स कुछ ना कुछ पोस्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि ट्रॉफी, फरहाना ही ले जाएगी.

कब है शो का फिनाले?

बता दें कि बिग बॉस 19 का फिनाले कल यानी 7 दिसंबर को होने वाला है. शो के फिनाले का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इस वक्त शो में टॉप पांच कंटेस्टेंट्स मौजूद है, जिसमें गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, अमाल मलिक और प्रणीत मोरे शामिल हैं. अब देखने वाली बात होगी कि इन पांचों में विनर कौन बनता है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Year Ender 2025: इन सेलेब्स के लिए खराब साबित हुआ 2025, घर में छाया मातम, लिस्ट में देओल फैमिली का भी नाम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola