Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. फैमिली वीक में कंटेस्टेंट्स अपने परिवार वालों से मिलकर काफी इमोशनल हो गए और ये हफ्ता भी इमोशन्स से भरपूर गुजरा. वहीं अब वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के पिछले हफ्ते हुए मुद्दों पर बात की और सभी घरवालों की जमकर क्लास भी लगाई. इसी बीच अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया कि तान्या मित्तल को एक बड़ा शो मिल गया है. इसे देखते हो तो लग रहा है कि फिनाले से पहले ही तान्या मित्तल की चांदी-चांदी हो गई है. तान्या के साथ एक और कंटेस्टेंट को शो का ऑफर हुआ है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
2 कंटेस्टेंट्स को ऑफर हुआ शो
मेकर्स ने जो नया प्रोमो जारी किया है जिसमें सलमान खान के साथ स्टेज पर टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर नजर आईं. एकता कपूर ने इस दौरान अपने ऐप के बारे में बातें की. एकता ने बताया कि मेरा एक ऐप लॉन्च हुआ है जिसका नाम बालाजी एस्ट्रो ऐप है. इस ऐप का फेज वन शुरू हो गया है, उस ऐप को प्रमोट करने के लिए में शो में आई हूं. एकता ने आगे कहा, ‘सलमान सर के शो बिग बॉस में एक ऑफर करना मेरे लिए रिवाज रहा है. लेकिन इस बार में इस शो के 2 कंटेस्टेंट्स को अपने शो का ऑफर दे रही हूं.’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: इस हफ्ते के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स कौन? जिनकी सोशल मीडिया पर हो रही खूब चर्चा
एकता ने की तान्या की तारीफ
एकता ने आगे कहा कि मैं अपने शो के लिए अमाल मलिक और तान्या मित्तल को कास्ट करना पसंद करूंगी. एकता का ऑफर सुनते ही तान्या मित्तल काफी खुश हो गईं. एकता ने तान्या के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि तान्या का राहु 10 में है और जिनका राहु 10 में होता है वो दुनिया बस में कर लेते हैं. इसके बाद तान्या ने एकता कपूर को शुक्रिया करते हुए कहा कि ये मेरा सपना पूरे होने जैसा है थैंक यू. वहीं सलमान खान ने भी इस पर मजे लेते हुए कहा कि लेकिन एकता के सीरियल में ये रोल एक गरीब लड़की का है, तो तुम कैसे कर पाओगी. इस पर सभी घरवाले हंसते नजर आए.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में शॉकिंग एविक्शन, फिनाले से पहले इस स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट का कटा घर से पत्ता!
तान्या और अमाल की जोड़ी
अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘बिग बॉस 19’ के बाद तान्या मित्तल एकता के टीवी सीरियल में अमाल मलिक के साथ नजर आती हैं या नहीं. शो में भी तान्या और अमाल की जोड़ी को ऑडियंस ने काफी पसंद किया. हालांकि अब दोनों की दोस्ती में दरार आ चुकी है. बता दें इस हफ्ते शहबाज बदेशा को छोड़कर पूरा घर नॉमिनेट है. वहीं वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक कुनिका सदानंद को सबसे कम वोट्स मिले हैं और इस हफ्ते कुनिका घर से बेघर हो सकती हैं.
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
7 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
11 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
13 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
14 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
15 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
16 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
17 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines