Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है. शो को लेकर नए-नए अपडेट्स आ रहे हैं. दर्शकों को शो बेहद पसंद आ रहा है और इसमें होने वाले टास्क और ट्विस्ट भी लोगों को भा रहे हैं. इस बीच अब शो के 13वें हफ्ते की पॉपुलैरिटी रैंकिंग सामने आ गई है. आइए जानते हैं कि शो में टॉप 3 में कौन है? और बाकी कौन कंटेस्टेंट किस नंबर पर है?
कंटेस्टेंट्स की पॉपुलैरिटी रैंकिंग
दरअसल, BBTak ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में शो के कंटेस्टेंट्स की पॉपुलैरिटी रैंकिंग सामने आई है. इस लिस्ट के हिसाब से पहले नंबर पर फरहाना भट्ट- 3,584, दूसरे नंबर पर गौरव खन्ना- 3,195, तीसरे नंबर पर अशनूर कौर- 2,016, चौथे नंबर पर अमाल मलिक- 1,768, पांचवें नंबर पर प्रणीत मोरे- 1,698, 6वें नंबर पर तान्या मित्तल- 1,556 हैं.
कुनिका हो चुकी हैं बेघर
इसके अलावा 7वें नंबर पर मालती- 1,435 और 8वें नंबर पर शहबाज- 390 हैं. गौरतलब है कि बिग बॉस 19 अब अपने ग्रैंड फिनाले के करीब है. हर कोई शो के फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. हालांकि, देखने वाली बात ये भी होगी कि सलमान खान के 19वें सीजन का विनर कौन होगा? हाल ही में शो से कुनिका को बेघर किया गया है, जिसके बाद से अब घरवाले बेहद संभलकर इस गेम को खेल रहे हैं.
7 दिसंबर को होगा शो का ग्रैंड फिनाले
बता दें कि सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में इस वक्त टोटल आठ कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जिसमें फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, मालती, अशनूर, अमाल मलिक, शहबाज, तान्या और प्रणीत मोरे हैं. इन आठों में टॉप पांच में कौन जाएगा और कौन शो का रनर-अप रहेगा? साथ ही शो की ट्रॉफी किसके हाथ में आएगी? इसके लिए अब बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. बताते चलें कि 7 दिसंबर को सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है. ऐसे में शो के लिए हर कोई बेहद एक्साइटेड नजर आ रहा है.
यह भी पढ़ें- Dharmendra का नाम हीमैन कैसे पड़ा? जानें ऐसे और भी रोचक सवालों के जवाब
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
12 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines