Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में कंटेस्टेंट्स के बीच हंगामा और नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो के दूसरे हफ्ते में ही किसी के बीच गहरी दोस्ती तो किसी के बीच गहरी दुश्मनी देखने को मिली। वहीं अपकमिंग एपिसोड में ऑडियंस को घर में कैप्टेंसी टास्क को लेकर घरवालों के बीच जंग देखने को मिलेगी। मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच कैप्टेंसी टास्क देखने को मिल रहा है। वहीं घर के नए कैप्टन का नाम भी सामने आ गया है। चलिए आपको भी बताते हैं इस टास्क को जीतकर कौन घर का नया कैप्टन बना है?
यह भी पढ़ें: कौन हैं Tanya Mittal के एक्स बॉयफ्रेंड? Bigg Boss 19 के घर में छेड़ा जिक्र; चीटिंग का भी लगाया आरोप!
कंटेस्टेंट्स के बीच कैप्टेंसी की जंग
बिग बॉस 19 के मेकर्स ने जो नया प्रोमो जारी किया है, इसमें कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया गया है। इस टास्क में घर में ड्रीम मशीन रखी गई है। कंटेस्टेंट्स को लाइन में लगकर एक-साथ इस ड्रीम मशीन के पास दौड़कर जाना है और कैप्टन बनने का सपना पूरा करना है। जो भी सदस्य इस टास्क में अंत तक टिका रहेगा वो ही घर का नया कैप्टन बनेगा। वहीं प्रोमो में इस टास्क के दौरान अभिषेक बजाज और बसीर अली के बीच झगड़ा भी देखने को मिला है।
कौन बना कैप्टन?
बिग बॉस 19 के फैन पेज ‘बीबी तक’ के अनुसार इस टास्क को बसरी अली ने जीत लिया है और वो घर के नए कैप्टन बने हैं। हालांकि ये ऑडियंस को अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलने वाला है। बता दें घर की पहल कप्तान कुनिका सदानंद बनी थीं, लेकिन घर में वो अपनी कैप्टेंसी को कायम रखने में नाकामयाब साबित हुईं। इसके चलते उन्होंने अपनी कैप्टेंसी से हाथ धो दिया। असेंबली रूम में घरवालों ने आपसी सहमति से कुनिका की इम्युनिटी पावर भी छीनकर अशनूर कौर को दे दी। अब देखना दिलचस्प होगा कि बसीर अली कैप्टेंसी की कमान को संभाल पाते हैं या नहीं।
कौन-कौन नॉमिनेट?
बिग बॉस के घर से इस हफ्ते बेघर होने के लिए पांच कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। इनमें आवेज दरबार, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद और मृदुल तिवारी का नाम शामिल है। पिछले हफ्ते घर में कोई भी एलिमिनेशन नहीं देखा गया था। वहीं इस हफ्ते तो इन पांचों सदस्यों में से किसी एक सदस्य का बेघर होना तय है। वीकेंड का वार में भी इससे पर्दा उठ जाएगा कि कौन घर से बेघर होता है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में Amaal Mallik का ‘दोगला चेहरा’ आया सामने, सिंगर ने नॉमिनेट होते ही मारी पलटी?
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
9 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
12 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
12 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
13 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
14 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
15 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines