Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इन दिनों ट्विस्ट एंड टर्न्स का सिलसिला बना हुआ है. आए दिन शो में नई चीजें देखने को मिल रही हैं. लेटेस्ट एपिसोड में घर में कंटेस्टेंट्स के बीच कैप्टेंसी टास्क देखने को मिला. गौरव खन्ना ने इस टास्क को जीतकर लीडर की कुर्सी हासिल की, लेकिन बिग बॉस ने ऐसा दांव चला कि मिनटों में गौरव खन्ना के हाथ से सत्ता की कुर्सी छिन गई और दूसरे कंटेस्टेंट के सिर कैप्टेंसी का ताज सज गया. ‘बिग बॉस 19’ में ये पहली बार हुआ है जब किसी के कैप्टन बनते ही उससे कैप्टेंसी की गद्दी छिन गई हो. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
क्यों छिनी गौरव से कैप्टेंसी?
दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ. इस दौरान घरवाले 2 टीम्स में बंट गए. कैप्टेंसी टास्क के दौरान दोनों टीम्स को घर में राजनीति करनी थी. इस टास्क को गौरव खन्ना जीत गए और वो अमाल मलिक के बाद घर के नए कैप्टन बन गए. वहीं इसके बाद घरवालों ने बिग बॉस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने टास्क के दौरान पक्षपात किया है. अमाल, फरहाना और कुनिका तो ये भी कहते सुनाई दिए कि बिग बॉस खेल गए और उन्होंने चालाकी से गौरव खन्ना को कैप्टन बना दिया.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में शॉकिंग मिड वीक एविक्शन! लाखों फॉलोअर्स के बाद भी घर से विदा लेगा ये कंटेस्टेंट
कौन बना नया कप्तान?
घरवालों के लगातार आरोपों के बीच बिग बॉस नाराज हो गए और उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स को असेंबली रूम में बुलाया. इस दौरान बिग बॉस ने घरवालों को नया कैप्टेंसी टास्क देते हुए घरवालों को पैन-पेपर दिया और कहा कि वो जिसे घर का नया कप्तान बनाना चाहते हैं उसका नाम इस पेपर पर लिख दें. इस बीच ज्यादा से ज्यादा घरवालों ने शहबाज बदेशा का नाम पेपर पर लिखा और वो घर के नए कप्तान बन गए.
कौन-कौन नॉमिनेट?
शहबाज बदेशा के कप्तान बनने के बाद भी घरवालों को सिर्फ 30% राशन ही दिया जाएगा. वहीं शहबाज के कैप्टन बनते ही बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ गौरव खन्ना भी नॉमिनेट हो गए हैं. अब नए कैप्टेंसी टास्क को जीतने के बाद शहबाज बदेशा के अलावा बाकी सभी घरवाले घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं. वहीं इस बीच खबरें सामने आ रही हैं कि मिड वीक एविक्शन में मृदुल तिवारी घर से एविक्ट होने वाले हैं. इसके साथ ही इसका फैसला घर में आई लाइव ऑडियंस लेने वाली है.
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
14 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
15 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
18 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
19 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
20 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
20 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
21 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
21 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
22 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines