Bigg Boss 19: टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से बसीर अली और नेहल चुडासमा बाहर हो गए हैं. एविक्ट होते ही बसीर का इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने एविक्शन के बारे में बातें करते नजर आ रहे हैं. बसीर ने बताया कि उन्हें अपना एविक्शन अनफेयर लगा. इसके साथ ही बसीर ने गेम शो को लेकर भी गई बातें की. बसीर का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. बसीर ने ये भी बताया कि वो इस गेम शो में खुद को किस पायदान पर देखते थे. बता दें बसीर के साथ-साथ जनता को भी उनका एलिमिनेशन अनफेयर लग रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं वायरल इंटरव्यू में बसीर ने अपने एविक्शन के बारे में क्या कुछ कहा?
एविक्शन पर क्या बोले बसीर?
फिल्मीबीट को दिए इंटरव्यू में बसीर बोल रहे हैं कि उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि वो घर से बेघर हो गए. बसीर ने कहा कि मैं खुद को टॉप 5 और टॉप 6 में देखता था. हालांकि ये लोग मुझे ट्रॉफी नहीं उठाने देते ये बात तो मुझे पहले ही पता थी लेकिन मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं इतनी जल्दी घर से बाहर हो जाऊंगा. क्योंकि मेरी पर्सनैलिटी, मेरी ईमानदारी और मेरा ऑरा इस सीजन के दूसरे कंटेस्टेंट्स से कहीं ज्यादा था. मैं गेम में काफी कॉन्फिडेंट था.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में कैप्टेंसी के दावेदार बने ये 2 कंटेस्टेंट्स, मृदुल तिवारी की जल्द गिरेगी सरकार
नेहल संग रिश्ते पर भी दिया जवाब
बसीर ने आगे कहा कि जब वीकेंड का वार में सलमान खान ने एविक्शन का ऐलान किया मैं भी शॉक्ड था. एविक्शन के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे और नेहल को बाकी दो नॉमिनेटेड सदस्यों के मुकाबले कम वोट्स मिले हैं. इसलिए हम दोनों को घर से बेघर कर दिया गया. सलमान खान के लिए खुद भी ये एविक्शन काफी शॉकिंग था. बसीर से जब पूछा गया कि लोगों को लगता है कि आपका गेम नेहल चुडासमा की वजह से खराब हुआ. इस पर बसीर ने कहा कि मुझे ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता, हां लोग मुझे नेहल के साथ नहीं देखना चाहते थे अगर मैं नेहल के साथ नहीं होता तो आज मैं घर के अंदर होता.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में अशनूर-अभिषेक ने तोड़ा घर का अहम रूल, घरवालों को भुगतनी पड़ी सजा
घरवालों को बताया दोगला
बसीर ने कंटेस्टेंट्स के बारे में बात करते हुए कहा कि किसी ने भी मुझे सपोर्ट नहीं किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि घर के सभी कंटेस्टेंट्स ने मुझे काफी निराश किया. वो सभी दोगले थे. इसके साथ ही बसीर ने अपने फैंस से उनके एविक्शन से परेशान ना होने की अपील भी की. बता दें बसीर ‘बिग बॉस 19’ से पहले स्प्लिट्सविला और रोडीज जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुके हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines