Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के ताजा एपिसोड में अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच जमकर बहस छिड़ गई। मामला तब शुरू हुआ जब अभिषेक सोफे पर बैठकर खाना खाने लगे। इस पर अमाल ने आपत्ति जताई और कहा कि वही सोफा उनकी सोने की जगह है। लेकिन अभिषेक अपनी जिद पर अड़े रहे और उठने से साफ मना कर दिया। दोनों के बीच किसी ने भी दूसरे की बात मानने की कोशिश नहीं की। धीरे-धीरे माहौल इतना गरम हो गया कि अमाल अभिषेक पर भड़क उठे और गलियां तक देने लगे। जिस पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के 5 नेगेटिव कंटेस्टेंट्स, जिनकी आवाज ही ऑडियंस को कर रही इरिटेट
अमाल ने क्या कह दिया अभिषेक को?
इस गर्म बहस के दौरान अभिषेक को कहते-कहते अमाल ने ऐसा भी कुछ कह दिया जो नेटिजेंस को बिल्कुल सही नहीं लगा। दरअसल अमाल ने अभिषेक से कहा कि, ‘उस दिन इसने मेरे को एलिमिनेट किया मैंने इससे एक भी बार पूछा कि क्यों किया? बार-बार 100 बार पूछना है कि क्यों कर रहे हो तो घर जाओ, चूड़ी पहनो, साड़ी भी ओढ़ लो, बिंदी भी लगा लो।’
क्यों भड़के नेटिजेंस
एपिसोड टेलीकास्ट होने के कुछ ही देर बाद अमाल की टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर जोरदार बहस छिड़ गई। कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताते हुए इसे महिला-विरोधी करार दिया। एक यूज़र ने लिखा, ‘अब तक समझ नहीं आया कि कुछ लोग दूसरों को नीचा दिखाने के लिए उन्हें औरतों से क्यों जोड़ देते हैं। किसी ने दो सवाल पूछ लिए तो वो लड़की हो गया? और गालियां दोगे तो मर्दानगी साबित हो गई?’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘अभिषेक को ‘लड़की’ कहना या उनके लिए साड़ी-चूड़ियों का ताना कसना न केवल उनका अपमान है, बल्कि महिलाओं के प्रति भी तिरस्कार दिखाता है। चूड़ियां और साड़ी तो सम्मान और पहचान की निशानी हैं, मजाक का विषय नहीं।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में बर्फ से भी ठंडे हैं ये 5 कंटेस्टेंट्स, न मुद्दा और न पंगा; सुस्त पड़ा है गेम
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
6 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
7 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
9 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
11 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
12 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
12 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines