Bigg Boss 18 Voting Trends: बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। शिल्पा शिरोडकर का एलिमिनेशन हो चुका है। अन्य 6 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के लिए वोटिंग लाइंस दोबारा ओपन की गई थीं, जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। सबसे ज्यादा झटका बिग बॉस के ‘लाडले’ विवियन डीसेना के फैंस को लग सकता है। वहीं जिस कंटेस्टेंट का बेघर होना तय माना जा रहा है, उसका खुलासा भी जाता वोटिंग ट्रेंड में हो गया है। आइए डालते हैं एक नजर…
वोटिंग ट्रेंड्स के नतीजे चौंकाने वाले
बिग बॉस 18 के फैन पेज ‘बिग बॉस खबरी’ ने लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड्स के नतीजे शेयर किए हैं, जिसमें रजत दलाल को सबसे टॉप पर जगह मिली है। इससे साफ है कि रजत दलाल अन्य कंटेस्टेंट्स के मुकाबले सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर करणवीर मेहरा का नाम है। बता दें कि बीते दिन करणवीर लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे। विनर बनने के प्रबल दावेदार विवियन डीसेना को तीसरे नंबर पर रखा गया है, जो फैंस के लिए शॉकिंग हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Shilpa Shirodkar ने 2 कंटेस्टेंट्स पर निकाली भड़ास, बोलीं- जिंदगी में कभी नहीं मिलूंगी
इस कंटेस्टेंट का खत्म हो सकता है सफर
दरअसल, बीते दिन की ट्रेंडिंग लिस्ट में विवियन डीसेना दूसरे नंबर पर थे लेकिन अब वह तीसरे नंबर पर आ गए हैं। चौथे नंबर पर अविनाश मिश्रा और पांचवें नंबर पर चुम दरांग आई हैं। जबकि ईशा सिंह को वोटिंग ट्रेंड में सबसे नीचे यानी छठे नंबर की रैंकिंग मिली है। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि शिल्पा शिरोडकर के बाद ईशा सिंह बिग बॉस 18 से बेघर हो सकती हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस 18 के वोटिंग ट्रेंड्स फिलहाल अनुमानित हैं, जिनमें फेरबदल हो सकता है।
बिग बॉस 18 में होगी एक्स कंटेस्टेंट्स की एंट्री
गौरतलब है कि बिग बॉस 18 में शिल्पा शिरोडकर के एविक्शन के बाद सिर्फ 6 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। इस बीच अपडेट है कि उन्हें सपोर्ट करने के लिए कुछ एक्स कंटेस्टेंट्स की शो में एंट्री होगी। एल्विश यादव रजत दलाल को सपोर्ट करने आ रहे हैं, जबकि रुबीना दिलैक विवियन डीसेना को सपोर्ट करने आएंगी। काम्या पंजाबी करणवीर मेहरा को सपोर्ट करेंगी।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
4 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
6 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
7 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
9 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
11 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
11 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines