Vivian Dsena In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में दूसरा हफ्ता शुरू हो चुका है, और इसी के साथ घरवालों के बीच काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। राशन टास्क को लेकर घरवालों के बीच में काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने हाल ही में एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें गैस जलाने को लेकर विवियन डीसेना और रजत दलाल के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है। इस फाइट में कुछ लोग विवियन का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ लोग शो में दादागिरी दिखाने के लिए उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
जाहिर है कि विवियन शो की शुरुआत से फैंस और कुछ घरवालों के फेवरेट बने हुए हैं। यहां तक कि बिग बॉस भी उन्हें अपना लाडला कहने से नहीं चूकते हैं। आज हम आपको 5 ऐसे मौके बताएंगे जब उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा है।
घरवालों के साथ रूड बिहेवियर
विवियन डीसेना ने जब बिग बॉस 18 में एंट्री की थी, उस वक्त ही बिग बॉस ने उन्हें टॉप 2 फाइनलिस्ट में से एक बता दिया था। इसके बाद से एक्टर का घर में अलग ही भौकाल देखने को मिल रहा है। पिछले एक हफ्ते की बात करें तो कई ऐसे मौके आए हैं, जब उन्हें घरवालों के साथ अकड़ और ईगो दिखाते हुए देखा गया है। उनके इस बिहेवियर की वजह से सिर्फ घरवालों ने उन पर उंगली नहीं उठाई बल्कि बिग बॉस लवर्स भी उन्हें ट्रोल कर चुके हैं।
कंटेस्टेंट्स की चुगली करना
बिग बॉस की शुरुआत से विवियन डीसेना और चाहत पांडे के बीच टॉम एंड जेरी फाइट देखने को मिल रही है। दोनों हर छोटी-छोटी बात पर काफी झगड़ते हुए दिखाई दे जाते हैं। कभी भाषा को लेकर तो कभी बिहेवियर को लेकर विवियन कई बार चाहत पर सवाल उठा चुके हैं।
वहीं दूसरी तरफ जब चाहत पांडे उनसे झगड़े को खत्म करने की कोशिश करते दिखती हैं या फिर उन्हें सॉरी बोलती हैं, जब विवियन उनकी चुगली करते हुए दिखाई दे जाते हैं। यह बात चाहत पांडे के फैंस को भी रास नहीं आ रही है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: इजिप्ट की पत्रकार को कैसे दिल दे बैठे विवियन? शिल्पा को सुनाई लव स्टोरी
मल्लिका शेरावत को दिखाई अकड़
विवियन डीसेना सिर्फ घरवालों के साथ अपने बिहेवियर को लेकर ट्रोल नहीं हुए हैं, बल्कि मलाइका अरोड़ा को अकड़ दिखाने के चलते भी उन्हें ट्रोलर्स के निशाने पर आना पड़ा था। दरअसल, जब मल्लिका शेरावत फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का प्रमोशन करने के लिए घर के अंदर पहुंची थीं, तब टच करने को लेकर विवियन ने एक्ट्रेस को अकड़ दिखाई थी। विवियन ने कहा था कि वो मुंह से बात करना पसंद करते हैं।
घरवालों को दिखा रहे दादागिरी
विवियन डीसेना को सोशल मीडिया पर इस वजह से भी ट्रोल होना पड़ रहा है कि वो घरवालों के सामने दादागिरी दिखाते हैं। उन्हें टास्क या बातचीत के दौरान कई बार घरवालों के सामने दादागिरी और अकड़ दिखाते हुए देखा गया है। इस वजह से एक बार श्रुतिका अर्जुन ने उन्हें ट्रोल भी किया था कि क्या वो अपनी वाइफ के सामने भी ऐसी अकड़ रखते हैं।
जबरदस्ती ले रहे घरवालों से पंगे
विवियन डीसेना की चाहत पांडे के अलावा रजत दलाल से काफी फाइट हुई है। शो देखने के बाद कहीं न कहीं लग रहा है कि वो जबरदस्ती उन लोगों से पंगे ले रहे हैं, जिनके साथ घर में उनकी नहीं बन रही। कुछ लोगों ने उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला से कंपेयर किया था, लेकिन इस वजह से विवियन को कई बार ट्रोल भी किया गया है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
14 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines