Vivian Dsena In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 समय के साथ-साथ काफी दिलचस्प होता जा रहा है। हर कोई ट्रॉफी पाने की रेस में लगा हुआ है और रिश्तों की कुर्बानी दे रहा है। एक वक्त था जब विवियन और अविनाश अपनी दोस्ती की मिसाल देते नहीं थक रहे थे लेकिन हालिया एपिसोड में जो कुछ देखने को मिला है, उससे तो यही लग रहा है कि अब दोनों की दोस्ती में दरार आना तय है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि विवियन ने खुद कबूल कर लिया है कि वह गेम में पिछड़ गए हैं। उनका गेम कहीं न कहीं वीक हुआ है, जिसका अब उन्हें पछतावा है। ऊपर से अविनाश ने उन्हें बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया है। ऐसे में विवियन अपने गेम में 5 बड़े बदलाव कर सकते हैं, जो उन्हें वापस से शो का विनर बना सकता है।
अविनाश से मिला धोखा
बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि अविनाश मिश्रा ने नॉमिनेशन टास्क में विवियन डीसेना को नॉमिनेट किया। उनका कारण था कि विवियन, शिल्पा के साथ अपने दिखावे के रिश्ते से बाहर नहीं आ रहे हैं। अविनाश से मिला धोखा विवियन को दोस्ती से बाहर निकलने के लिए मजबूर कर सकता है। हो सकता है कि अब विवियन अकेले ही गेम में आगे बढ़ें।
यह भी पढ़ें: Chum Darang से खुलेआम फ्लर्ट कर रहे Karanveer Mehra, शिल्पा के सामने बोले- दो बच्चे…
गेम पर पछताए विवियन
विवियन डीसेना ने लेटेस्ट एपिसोड में खुद के गेम पर पछतावा जताते हुए एक्सेप्ट किया कि वह कहीं न कहीं गेम में वीक पड़े हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब विवियन ग्रुप में रहते हुए सिर्फ और सिर्फ अपनी गेम पर फोकस करेंगे।
द करणवीर मेहरा शो
वीकेंड का वार में फराह खान ने बताया था कि इस वक्त करणवीर मेहरा के खिलाफ पूरे घर में बातचीत हो रही है। बिग बॉस 18 अब द करणवीर मेहरा शो बन गया है और उन्हें बाहर से फुल सपोर्ट मिल रहा है। जाहिर है कि ये बात विवियन को कतई पसंद नहीं आएगी। विवियन को करण से इनसिक्योरिटी हो सकती है और वह खुद विनर बनने के लिए गेम की बाजी पलट सकते हैं।
शिल्पा से नहीं तोड़ेंगे रिश्ता
भले ही दर्शक और घरवाले विवियन, शिल्पा और करणवीर वाले एंगल से बोर हो चुके हों और विवियन खुद कबूल कर चुके हैं कि उन्हें शिल्पा के रहने या नहीं रहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन विवियन को भी पता है कि उनका ये मां-बेटे वाला एंगल दर्शकों की अटेंशन ले रहा है। वह ये मौका बिल्कुल नहीं जाने देंगे और शिल्पा से दोस्ती नहीं तोड़ेंगे।
बाकी घरवालों से बढ़ाएंगे दोस्ती
बिग बॉस 18 में अगर दिग्विजय राठी को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स कहीं न कहीं पिछड़े हुए हैं। अभी तक विवियन ने बहुत कम लोगों से मतलब रखा है लेकिन हो सकता है कि विवियन अब अन्य घरवालों के साथ भी अपनी दोस्ती को बढ़ा सकते हैं। साथ ही साथ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स का सहारा बन सकते हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
19 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines