Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ के क्लोजिंग वोटिंग ट्रेंड ने अभी से बता दिया है कि दर्शकों को फिनाले वाले दिन क्या देखने को मिल सकता है। विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और रजत दलाल (Rajat Dalal) दोनों टॉप 2 में हैं और इनमें से कोई एक ‘बिग बॉस 18’ का टाइटल अपने नाम कर सकता है। वोटिंग के मामले में ये दोनों कंटेस्टेंट्स बाकी घरवालों पर भारी पड़ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि इन दोनों में ऐसी कौन-सी खूबियां हैं जो इन्हें टॉप 2 में जगह बनाने में मदद कर रही है?
भारी सपोर्ट
विवियन कलर्स का चेहरा हैं तो उन्हें चैनल का सपोर्ट है। साथ ही इंडस्ट्री में विवियन का काफी नाम है, ऐसे में उन्हें सेलिब्रिटी सपोर्ट भी भर-भरकर मिल रहा है। बिग बॉस के कई विनर्स ने खुलकर विवियन को जीताने की बात कही है और वो उनके साथ खड़े हैं। फैंस पर भी विवियन का जादू चलता है। दूसरी तरफ रजत दलाल सोशल मीडिया के एक पॉपुलर इन्फ्लुएंसर हैं और उन्हें सोशल मीडिया की कई बड़ी हस्तियों का सहारा मिल रहा है। एल्विश यादव तो रजत की जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
अलग पर्सनालिटी
ये पर्सनालिटी बेस्ड शो है और इसमें रजत-विवियन की पर्सनालिटी उभरकर सामने आई है। एक बेहद दबंग और गुस्सैल है तो दूसरा शांत और नर्म दिल। लेकिन अकड़ दोनों में बहुत है और दोनों अपने से ऊपर किसी को कुछ नहीं समझते। गलती का अहसास होने पर एक सरेआम माफी मांग लेता है तो दूसरा टिकट टू फिनाले ठुकराने से भी नहीं कतराता।
विवादों से नाता
इस शो में रजत और विवियन की पर्सनल लाइफ पर जमकर चर्चा हुई है। एक के तलाक और धर्म बदलने पर सवाल उठे हैं तो दूसरे के केस खुलकर सामने आ गए। जब किसी का कंट्रोवर्सी से रिश्ता होता है तो जनता उसमें दिलचस्पी दिखाती ही है। वहीं, घर के अंदर भी कई विवाद हुए और ज्यादातर कंट्रोवर्सी में ये दोनों शामिल दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें: Rajat Dalal पर मंडराया हार का खतरा! मीडिया ने खुद रिवील की वजह
फैमिली मैन
विवियन ने घर में न तो कोई लव एंगल बनाया और न ही मजाक में किसी के भी साथ फ्लर्ट किया। ऐसा ही रजत दलाल के साथ भी देखने को मिला। रजत ने सबको या तो बहन बनाया या फिर क्लियर कर दिया कि बाहर वो एक लड़की को डेट कर रहे हैं। लड़कियों की इज्जत को लेकर भी ये दोनों किसी से भी भिड़ने को तैयार हो जाते हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
11 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
11 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
21 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
22 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines