Bigg Boss 18 Top 6: बिग बॉस 18 के फिनाले में बस कुछ दिन बाकी हैं। 19 जनवरी को ट्रॉफी के साथ विनर की घोषणा हो जाएगी। शिल्पा शिरोडकर के एविक्शन के बाद बिग बॉस के घर में सिर्फ 6 सदस्य बचे हैं। इस हफ्ते एक और एविक्शन के बाद टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल जाएंगे। बीते एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स के साथ मीडिया राउंड रखा गया। इस दौरान विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह पर सबसे ज्यादा तीखे सवालों की बौछार हुई। सवाल ये उठता है कि अगर तीनों के गेम पर इतने सवाल उठ रहे हैं तो फिर फिनाले तक कैसे पहुंचे? इन सवालों ने कहीं ना कहीं बिग बॉस की बायसनेस को दर्शकों के सामने लाकर रख दिया है।
लाडलों को हमेशा मिला सपोर्ट
बिग बॉस के लाडलों की बात करें तो विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का नाम ही आएगा। इन तीनों के प्रति बिग बॉस कितने बायस्ड रहे हैं, इसका सबूत शो के दौरान कई बाद मिला है। तीनों की कमियों को छिपाने का काम मेकर्स ने हमेशा किया और खुले तौर पर अपना सपोर्ट दिया है।
गेम पर नहीं उठाया सवाल
बिग बॉस ने विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की गेम पर कभी सवाल नहीं उठाया। अगर टास्क के दौरान अन्य घरवालों ने तीनों की गेम को कॉल आउट किया भी है, तो बिग बॉस ने बीच में आकर बाजी को पलटने का काम बखूबी किया है।
यह भी पढ़ें: Chum Darang को बेघर करने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश, दो Ex कंटेस्टेंट्स भी शामिल
नॉमिनेट हुए तो एविक्शन नहीं
विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह ने शुरुआत से अपना गेम इस तरह से खेला है कि नॉमिनेशन की तलवार उन पर बहुत कम बार लटकी है। जब नॉमिनेट हुए तो उस हफ्ते एविक्शन नहीं हुआ। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिपोर्टर ने भी कहा था कि ईशा ने अपने रिश्ते उन चारों के साथ बनाए जो घर के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं।
कैरेक्टर पर उठाए सवाल
जब अविनाश मिश्रा ने चाहत पांडे के कैरेक्टर को नेशनल टीवी पर खराब करने की कोशिश की। उन्होंने दोबारा भी ऐसा किया लेकिन बिग बॉस ने कभी उन्हें कॉल आउट नहीं किया। वहीं जब कशिश कपूर ने अविनाश के कैरेक्टर पर सवाल उठाया और उन्हें वुमेनाइजर का टैग दिया तो घर में कोर्ट बैठ गई।
चुगली गैंग की सरगना का सपोर्ट
प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफतौर पर कहा गया कि ईशा सिंह ने घर के हर कोने में जाकर करणवीर मेहरा की चुगली की। विवियन ने करण के लिए काफी कुछ कहा। इसके बावजूद कभी भी मेकर्स ने उन्हें नहीं टोका। करण की तरफ से गलती हुई तो उनकी नेशनल टीवी पर क्लास लगी।
बिग बॉस 18 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह पर जो इल्जाम लगे उससे ये बिल्कुल क्लियर है कि बिग बॉस बायस्ड थे। उन्हीं के सपोर्ट की वजह से तीनों फिनाले वीक में पहुंचे हैं। विवियन डीसेना को दावेदार कहना गलत नहीं होगा लेकिन अविनाश और ईशा ने हमेशा जो नैरेटिव सेट किए। अपनों के साथ गेम खेला उसे देखकर कहना गलत नहीं होगा कि उनसे ज्यादा डिजर्विंग लोग थे, जो अब बिग बॉस 18 से बेघर हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
4 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
6 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines