Bigg Boss 18 Violence: बिग बॉस के घर में लड़ाई-झगड़े और हिंसा कई बार देखने को मिली है। इसका नतीजा यह हुआ है कि हिंसा करने वाले सदस्य को सीधे बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इस बार बिग बॉस 18 में ऐसा ही देखने को मिल रहा है लेकिन नियम तोड़ने के बाद भी सजा मिलती दिखाई नहीं दे रही है। इससे साफ है कि बिग बॉस खुद ही अपने बनाए नियमों को तोड़ रहे हैं। अपकमिंग एपिसोड में फिर अविनाश मिश्रा, रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच हिंसा हुई। अविनाश ने दिग्विजय के साथ हाथापाई तक कर डाली जिसकी झलक लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिल रही है। इसके बावजूद बिग बॉस ने कोई एक्शन नहीं लेते हुए फैसला सलमान खान पर छोड़ दिया है।
अविनाश, रजत और दिग्विजय में झगड़ा
बिग बॉस 18 के फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि घरवालों को पार्ले-जी बिस्किट्स का टास्क दिया जाता है, जिसे दिग्विजय राठी जीत जाते हैं। इस टास्क के बाद ईशा, दिग्विजय का एक बिस्किट उठा लेती हैं, जिस पर दिग्विजय कहते हैं कि उन्हें पूछकर लेना चाहिए था। इस बात पर अविनाश भिड़ जाते हैं और दिग्विजय का कॉलर पकड़ते हुए हिंसा पर उतर आते हैं। अविनाश के अलावा रजत दलाल भी दिग्विजय को मारने के लिए दौड़ते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में फिर हिंसा! क्या बेघर होंगे अविनाश-रजत? सलमान खान करेंगे फैसला
इस प्रोमो के वायरल होते ही फैंस ने अविनाश और रजत दलाल को घर से बेघर करने की मांग शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस ने फिर चुप्पी साध ली है और फैसला होस्ट सलमान खान के हाथ में दे दिया है। बता दें कि बिग बॉस 18 में यह हिंसा पहली बार देखने को नहीं मिली है। इससे पहले भी कंटेस्टेंट्स के बीच में लड़ाई-झगड़े देखने को मिले हैं।
बिग बॉस 18 में पहले कब हुई हिंसा
दरअसल, अविनाश और दिग्विजय के बीच में पहले भी झगड़ा हुआ था। उस दौरान दिग्विजय गिर गए थे और उन्हें चोट आ गई थी लेकिन मेकर्स ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया था। टाइम गॉड के टास्क में अविनाश, विवियन और रजत के बीच में हिंसा हो गई थी। उस वक्त भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। टाइम गॉड टास्क के बाद सारा अरफीन खान ने घर के अंदर काफी बवाल काटा तब भी बिग बॉस चुप रहे। जब सारा ने विवियन और अविनाश पर सामान फेंका वह मामला भी शांत रहा। इसके अलावा रजत और दिग्विजय के बीच झगड़ा हुआ था जिसमें रजत ने धक्का मारा था, जिससे दिग्विजय गिर गए थे।
मेकर्स हिंसा के बावजूद नहीं ले रहे एक्शन
हैरानी की बात यह है कि इन झगड़े और हिंसा के बावजूद मेकर्स कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं, जबकि बिग बॉस का अहम नियम है कि अगर घर के अंदर हाथापाई हुई और हिंसा पर घरवाले उतरे तो उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। नतीजा यह होगा कि उस सदस्य को घर से बेघर कर दिया जाएगा। हालांकि बिग बॉस 18 में हिंसा करने के बावजूद मेकर्स कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं। अब देखना होगा कि वीकेंड का वार पर सलमान खान क्या फैसला लेते हैं?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
7 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
8 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
10 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
10 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
12 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
13 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
13 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines