AI Superstar Naina Avtr In Bigg Boss 18: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18‘ शुरू होने में बस कुछ दिन बाकी हैं। कुछ दिन पहले मेकर्स की तरफ से शो का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया गया था, जिसने फैंस के दिल की धड़कन बढ़ा दी थी। प्रोमो में बताया गया था कि इस बार बिग बॉस की नजरें कंटेस्टेंट्स के भविष्य पर होंगी। यानी ये खेल इस बार पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर पर बेस्ड होगा। अब तक कई सेलेब्स के नाम भी सामने आए हैं, जिन्हें लेकर चर्चा है कि वो सलमान खान के शो में नजर आ सकते हैं।
इनमें से टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा और धीरज धूपर को इस शो का कंफर्म कंटेस्टेंट माना जा रहा है। इस बीच एक और नाम सामने आया है, जिसे ‘बिग बॉस 18’ के लिए कंफर्म बताया जा रहा है। ये कोई और नहीं बल्कि इंडिया की पहली AI सुपरस्टार नैना अवतार हैं। कहा जा रहा है कि नैना इस शो में दिखाई देंगी।
मेकर्स ने किया अप्रोच
बिग बॉस से जुड़ी खबरें देने वाले पेज ‘बिग बॉस तक’ ने एक ट्वीट के जरिए खबर दी है कि नैना अवतार जो इंडिया की पहली AI सुपरस्टार हैं, वो ‘बिग बॉस 18’ में हिस्सा लेने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस के फ्यूचर की थीम के आधार पर मेकर्स ने नैना अवतार को शो के लिए अप्रोच किया है।
हालांकि ये स्पष्ट अभी तक नहीं हो सका है कि वो बिग बॉस की कंटेस्टेंट बनकर शो में हिस्सा लेंगी या फिर बिग बॉस के साथ खेल में हिस्सा लेंगी।
यह भी पढ़ें: KKK 14: फिनाले से पहले लीक विनर का नाम लीक, ट्रॉफी के साथ वायरल फोटो का सच क्या?
कौन हैं नैना अवतार?
बता दें कि नैना अवतार इंडिया की पहली वर्चुअल इन्फ्लुएंसर हैं, जो मेटा लैब्स (AML) की क्रिएटर हैं। उन्हें AI की हेल्प से तैयार किया गया है। बता दें कि नैना उत्तर प्रदेश के शहर झांसी की रहने वाली फेमस फैशन मॉडल हैं, जिनका सपना एक्टिंग है और अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए नैना मुंबई आई हैं।
बता दें कि नैना ने अब तक फैशन के कई बड़े ब्रांड के साथ काम किया है। इसके अलावा मार्केटिंग में अपनी पहचान बना चुकी हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 168,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
इन सेलेब्स के नाम भी चर्चा में
आपको बता दें कि ‘बिग बॉस 18’ को लेकर खबर है कि ये शो 5 अक्टूबर से टीवी पर दस्तक दे सकता है। शो में शामिल होने के लिए अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। इनमें शोएब इब्राहिम, समीरा रेड्डी, निया शर्मा, सुनील कुमार, डॉली चायवाला, धीरज धूपर, दलजीत कौर, दीपिका आर्या, सुरभि ज्योति, सोमी अली, कनिका मान, शहीर शेख, मीरा देओस्थले, मानसी श्रीवास्तव, अंजलि आनंद और अनीता हसनंदानी के नाम शामिल हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से किसी भी कंटेस्टेंट के नाम की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।
संबंधित खबरें
23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
18 mins agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
2 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
3 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
4 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
5 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
6 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
8 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
17 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
18 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines