हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 18 के टॉप 7 में हुआ 'खेला', 'लाडली' के लिए एक बायस्ड फैसले ने पलटी पूरी बाजी!

Bigg Boss 18 TOP 7: बिग बॉस 18 में अब चाहत के एविक्शन के बाद अब टॉप 7 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। हालांकि बिग बॉस के एक फैसले ने पूरी बाजी पलट दी है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 TOP 7

Bigg Boss 18 TOP 7: बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को होना है, ऐसे में अब शो में मुकाबला भी काफी कड़ा हो गया है। फिनाले के बाद फाइनली इस सीजन का विनर हमें मिल जाएगा। फिनाले से एक हफ्ते पहले हुए नॉमिनेशन और एविक्शन ने हालांकि पूरी गेम पलट कर रख दी है। बिग बॉस के एक बायस्ड फैसले ने खेल का पूरा रुख ही बदल दिया है। आखिर कैसे लाडली के लिए लिए गए एक फैसले ने टॉप 7 का समीकरण पलट दिया है। चलिए आपको बताते हैं।

बिग बॉस ने पलट दिया खेल 

फिनाले से पहले ही दो मजबूत दावेदार आउट हो गए। श्रुतिका अर्जुन और चाहत पांडे को फिनाले वीक में एंट्री करने का मौका भी नहीं मिला और उससे पहले ही उनका सफर खत्म हो गया। ऐसा हुआ क्योंकि बिग बॉस ने इस हफ्ते कराए नॉमिनेशन टास्क में एक बायस्ड फैसला ले लिया था। नॉमिनेशन टास्क में दरअसल रजत दलाल की टीम के अलावा ईशा सिंह भी थीं जिन्होंने कैमरे पर ही अपनी उंगलियों पर समय की गिनती की थी। लेकिन जब बिग बॉस ने फैसला सुनाया तो उन्होंने रजत, श्रुतिका और चाहत पांडे को ही नॉमिनेट कर दिया।

दो मजबूत दावेदार हुए घर से बाहर

जाहिर है बिग बॉस के मेकर्स चाहते थे कि इन तीनों में से ही कोई दो कटेस्टेंट्स घर से बेघर हो जाएं और उनकी लाडले कंटेस्टेंट्स ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को जनता की वोटिंग का सामना ही ना करना पड़े और वो सीधे-सीधे ही फिनाले वीक में चले जाएं। बिग बॉस के इस एक फैसले ने दो मजबूत कंटेस्टेंट्स श्रुतिका और चाहत को आउट करा दिया, जिससे
ऑडियंस काफी गुस्से में है।

विज्ञापन

 टॉप 5 में एक जगह के 3 दावेदार!

अब शो में 7 कंटेस्टेंट्स बाकी हैं, लेकिन फिनाले से पहले मिड वीक में एक या दो कंटेस्टेंट्स को बाहर का रास्ता दिखाए जाने की संभावना है। अब शो के टॉप 5 को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं और हर कोई अपनी राय से टॉप 5 का अनुमान लगा रहा है। हालांकि चार कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो लगभग सभी की लिस्ट में शामिल हैं। घर में मौजूद चारों लड़कों को टॉप 5 में पक्के तौर पर कहा जा रहा है जबकि एक लड़की चुम, ईशा और शिल्पा में से होने वाली है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola