हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 18 के टॉप 5 की ताजा पापुलैरिटी लिस्ट जारी, विनर की रेस से 2 कंटेस्टेंट बाहर

Bigg Boss 18 Top 5 Contestant: बिग बॉस 18 के फिनाले से पहले टॉप 5 की लेटेस्ट पापुलैरिटी लिस्ट सामने आ गई है, वहीं दो ट्रॉफी के दावेदार कंटेस्टेंट को विनर रेस से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है…

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Top 5 Contestant

Bigg Boss 18 Top 5 Contestant: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) की हर तरफ चर्चा है क्योंकि उसके फिनाले का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 19 जनवरी को ग्रैंड फिनाले होने वाला है जिसमें विनर के नाम का ऐलान हो जाएगा। वहीं हाल ही में लेटेस्ट पापुलैरिटी लिस्ट भी जारी हो गई है जिसमें टॉप 5 कंटेस्टेंट के नाम सामने आ गए हैं, वहीं दो को तो रेस से बाहर ही कर दिया गया है। आइए जान लेते हैं लिस्ट के अनुसार कौन टॉप पर है और कौन दो विनर रेस से बाहर ही हो गए हैं।

पॉपुलैरिटी लिस्ट में बड़ा बदलाव

बिग बॉस 18 के फिनाले से पहले फैन पेज The Khabri Tak के पोस्ट के अनुसार, एक और पॉपुलैरिटी लिस्ट सामने आ गई है जिसमें बड़ा बदलाव देखने को मिला। इस बार टॉप पर मिट्टी का तेल यानी करणवीर मेहरा हैं। दूसरे नंबर पर विवियन डीसेना का नाम है तो तीसरे नंबर पर रजत दलाल का नाम है। चौथे नंबर पर चुम दरांग का नाम है, वहीं पांचवें नंबर पर घर से बेघर हो चुकी चाहत पांडेय का नाम है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: फिनाले से पहले दिखा Avinash का दोगलापन, एक्सपोज हुआ लाडला

इविक्ट होने के बाद भी चाहत का क्रेज

बेशक चाहत पांडेय घर से बेघर हो चुकी हैं, लेकिन अभी भी सोशल मीडिया पर उनका क्रेज बरकरार है। दरअसल हर किसी का मानना है कि चाहत का इविक्शन गलत हुआ है क्योंकि वो तो टॉप 5 में आना डिजर्व करती थीं। सोलो खेलने के बाद भी पहले दिन से लेकर 14वें हफ्ते तक वो घर में टिकी रहीं, हालांकि नॉमिनेट तो हर बार हुईं।

इन कंटेस्टेंट को किया विनर रेस से बाहर

इस लिस्ट को देखा जाए तो जनता ने दो कंटेस्टेंट को तो विनर लिस्ट से बाह ही कर दिया गया है। हम बात कर रहे हैं अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की। हालांकि शिल्पा शिरोडकर भी लिस्ट में नहीं है, लेकिन उनकी किसी को उम्मीद भी नहीं है। अब होने वाले इविक्शन में सबसे ज्यादा चांस शिल्पा के ही बेघर होने के हैं। शिल्पा के बाद ईशा का नंबर लग सकता है, बाकी तो शो में ही पता चलेगा, क्योंकि बिग बॉस कब कौन सी चाल चल दे वो तो कोई भी नहीं जानता।

यह भी पढ़ें:  Chahat Pandey के बेघर होने का जिम्मेदार कौन? इविक्शन के बाद हुआ शॉकिंग खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें