Bigg Boss 18 Elimination: बिग बॉस 18 अब अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। वैसे तो ट्रॉफी पाने की रेस में सभी घरवाले लगे हुए हैं लेकिन यह सपना किसी एक का पूरा होगा। इस बीच एक और कंटेस्टेंट का सफर बिग बॉस के घर से खत्म हो गया है। जी हां, पिछले दो हफ्ते से घर में नो एलिमिनेशन चल रहा था। हालांकि इस हफ्ते एलिमिनेशन हुआ है और जिस घरवाले का सफर इस शो से खत्म बताया जा रहा है, वह तजिंदर पाल सिंह बग्गा हैं। उनके एविक्शन से सोशल मीडिया पर फैंस भी काफी खुश लग रहे हैं।
तजिंदर बग्गा हुए बाहर
बिग बॉस 18 से जुड़े अपडेट्स देने वाले फैन पेज ‘द खबरी’ के मुताबिक इस हफ्ते वीकेंड का वार में तजिंदर पाल सिंह बग्गा एलिमिनेट हो गए हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, यह तो आने वाले एपिसोड से ही पता चल पाएगा। उधर, तजिंदर बग्गा के एविक्शन की खबर आते ही फैंस भी खुश हैं। उनका कहना है कि अच्छा हुआ कि बग्गा इस घर से आउट हो गए।
फैंस भी एविक्शन से खुश
दरअसल, तजिंदर पाल सिंह बग्गा बिग बॉस के घर में जब से आए हैं, उनका कोई खास रोल नहीं दिखा है। वह विवियन डीसेना के ग्रुप का हिस्सा हैं और उनके अधिकतर मुद्दे सिर्फ और सिर्फ करणवीर मेहरा से जुड़े दिखाई देते हैं। इसके अलावा श्रुतिका अर्जुन के साथ उनकी गहरी दोस्ती है। कुछ खास कंटेंट नहीं देने के कारण तजिंदर बग्गा के बाहर जाने का इंतजार फैंस भी कर रहे थे।
सेफ नहीं हो सके थे बग्गा
इस हफ्ते बिग बॉस 18 में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, दिग्विजय सिंह राठी, चाहत पांडे, एडिन रोज और तजिंदर बग्गा नॉमिनेट थे। हालांकि बिग बॉस ने घरवालों को एक मौका दिया था, जिसमें वो अपने पसंदीदा नॉमिनेट कंटेस्टेंट को सेफ कर सकते थे। इस टास्क में सबसे आखिरी तजिंदर बग्गा और करणवीर मेहरा बचे थे, जिसमें करणवीर सेफ हो गए थे।
सलमान खान देंगे रियलिटी चेक
गौरतलब है कि आज रात वीकेंड का वार में सलमान खान लौट रहे हैं। इस दौरान वह विवियन डीसेना को रियलिटी चेक देंगे और उन्हें बताएंगे कि वह बिग बॉस के घर में कहीं खो गए हैं। इसके अलावा सलमान अविनाश और ईशा इसके अलावा करणवीर और चुम दरांग के रिश्तों पर भी बात करेंगे। कुल मिलाकर वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
4 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
7 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
8 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
12 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
13 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
13 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
14 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
15 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines