हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 18: कौन बना घर का नया टाइम गॉड? किसे मिली दो हफ्ते तक सेफ रहने की इम्यूनिटी?

Bigg Boss 18: सलमान खान के ‘बिग बॉस 18’ को अब नया टाइम गॉड मिल गया है। जी हां, इस बार कौन बना है शो का टाइम गॉड? आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: सलमान खान का पॉपुलर टीवी शो ‘बिग बॉस 18’ इन दिनों खूब चर्चा में है। शो अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में हर कोई बेहद संभलकर इस खेल को खेल रहा है। हाल ही में घर में नए टाइम गॉड के लिए टास्क हुआ और इस बार कौन घर का टाइम गॉड होगा इसको लेकर लोगों के बीच चर्चा है, तो आइए आपको बताते हैं कि कौन है वो जो घर का नया टाइम गॉड है?

कौन बना घर का नया टाइम गॉड?

दरअसल, बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट BiggBoss_Tak ने अपने अकाउंट पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें शो के नए टाइम गॉड का नाम बताया गया है। इस पोस्ट की मानें तो इस बार श्रुतिका अर्जुन घर की नई टाइम गॉड बनी हैं। जी हां, श्रुतिका अर्जुन ना सिर्फ नई टाइम गॉड बनी हैं बल्कि उन्हें दो हफ्ते तक नॉमिनेशन में भी छूट मिली है।

लोगों ने किया रिएक्ट

जैसे ही पोस्ट सामने आया, तो इस पर लोगों ने भी अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने पोस्ट पर लिखा कि वाह क्या बात है। दूसरे यूजर ने लिखा कि अरे ये कैसे बन गई। इस बार तो ईशा और विवियनन के चांस थे। तीसरे यूजर ने लिखा कि मैं उसके लिए बहुत खुश हूं। एक और यूजर ने लिखा कि थैंक गॉड ईशा नहीं है। इस तरह हर कोई अपना-अपना रिएक्शन दे रहा है।

जल्द होगा शो का फिनाले

गौरतलब है कि बिग बॉस 18 दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। हालांकि शो से कई लोग बाहर भी जा चुके हैं और अब हर कोई सोच-समझकर गेम को खेल रहा है। शो के फिनाले को लेकर भी चर्चा हो रही है और कहा जा रहा है कि इस बार शो का फिनाले अगले साल यानी जनवरी में होगा। हालांकि इसको लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- RRR: Behind and Beyond का ट्रेलर रिलीज, कैमरे के पीछे की कहानी देख क्या बोली पब्लिक?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें