Shalin Bhanot Hypocrisy: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का हाइप है, लेकिन इन दिनों बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के कंटेस्टेंट शालीन भनोट (Shalin Bhanot) लाइमलाइट में बने हुए हैं। बीते दिन वीकेंड का वार में भी सलमान खान ने उनका जिक्र किया और ईशा को छेड़ा। वहीं शालीन सोशल मीडिया पर बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट को सपोर्ट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। किसी को सपोर्ट करना कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन दोस्त को छोड़ उस इंसान को विनर बताना जिसे वो जानते भी नहीं हैं शॉकिंग है। तभी तो उन्हें दोगला इंसान कहा जा रहा है। आइए जान लेते हैं कि शालीन भनोट की नजर में ट्रॉफी का हकदार कौन है?
ईशा के करीबी दोस्त हैं शालीन
बीते दिन वीकेंड का वार में शालीन भनोट को लेकर होस्ट सलमान खान ने ईशा सिंह को छेड़ा। कटघरे में ईशा आईं और उन्होंने अविनाश मिश्रा को ब्लेम करने पर माफी भी मांगी। इसके अलावा सलमान खान ने शालीन भनोट को लेकर उनसे कहा कि घर के बाहर भी आपका कोई करीबी दोस्त आपका इंतजार कर रहा है। ये कहने पर ईशा शर्म से लाल हो गईं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: डबल इविक्शन में ईशा सिंह होंगी बेघर! शिल्पा शिरोडकर ने मारी बाजी
शालीन ने दोस्त की पीठ पर भौंका खंजर
अब सोशल मीडिया पर शालीन भनोट के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें शालीन कहते हैं कि मैं, ईशा सिंह को बेस्ट ऑफ लक बोलना चाहुंगा, करणवीर मेहका को बेस्ट ऑफ लक बोलना चाहुंगा और विवियन डीसेना को बेस्ट ऑफ लक बोलना चाहुंगा। उन्होंने ये भी कहा कि मुझे पता है कि इन तीनों में से ही कोई एक विनर बनेगा। इस बात को सुन सभी हैरान हो गए और सोचने लगे कि ईशा के साथ कैसी ये दोस्ती है।
ईशा नहीं इस कंटेस्टेंट को बताया विनर
एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शालीन भनोट ने न तो अपनी दोस्त ईशा सिंह को सपोर्ट किया और न ही खतरों के खिलाड़ी 14 में करणवीर मेहरा के साथ काम करने के बाद भी उन्हें सपोर्ट किया। हैरानी वाली बात ये है कि उन्होंने विवियन डीसेना को ट्रॉफी का हकदार बताया जिसे वो अच्छे से जानते भी नहीं हैं। उन्होंने ऑडियंस से भी अपील की कि मैं चाहता हूं कि आप सभी विवियन को सपोर्ट करें। मैं चाहता हूं कि वो ट्रॉफी अपने घर लेकर जाएं। भगवान करे वो ये शो जीत जाएं।’
शालीन का वीडियो देख यूजर्स हैरान
शालीन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब लोग भी इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- जितना विवियन की पीआर टीम एक्टिव हैं उतने विवियन एक्टिव हो जाते। दूसरे ने लिखा- ये वीडियो इसलिए बना रहे हैं ताकि किसी को पता नहीं चले कि वो ईशा का बॉयफ्रेंड है। तीसरे ने लिखा- पोल खुल गई तो विवियन को सपोर्ट करने चला है। इसी तरह के और भी कई सारे कमेंट आए हैं।
यह भी पढ़ें: Sara Khan ने इविक्ट होते ही किए 5 शॉकिंग खुलासे, विनर का नाम किया रिवील
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
6 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
8 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
9 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines