Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में कलर्स का लाडला सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। शो के पहले दिन से ही कई लोगों को विवियन पसंद नहीं आ रहे हैं क्योंकि उनका इंट्रोडक्शन बाकी कंटेस्टेंट की तरह नहीं हुआ। मेकर्स ने उन्हें बिग बॉस का लाडला बताया था और ये भी कहा था कि विवियन टॉप 2 तक जाएंगे। ऐसे में बाकी कंटेस्टेंट्स को पहले ही दिन विवियन से इन्सिक्युरिटी महसूस हो रही है। ऊपर से विवियन का बात करने का स्टाइल और अंदाज भी ऐसा है कि लोग उन्हें एरोगेंट समझ बैठते हैं।
सलमान ने किया विवियन का सपोर्ट
क्या विवियन डीसेना वाकई में एरोगेंट हैं? सभी लोग इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं। वैसे भी कई सालों से विवियन को लेकर यही सारी बातें सुनने को मिल रही हैं कि वो बेहद घमंडी हैं। उन्हें लेकर हर किसी का यही परसेप्शन बना हुआ है। अब नेशनल टीवी पर सलमान खान (Salman Khan) ने लोगों का ये भ्रम भी तोड़ दिया है। दरअसल, वीकेंड का वार एपिसोड में एक टास्क के दौरान विवियन का जिक्र छिड़ गया और ऐसे में सलमान खान ने विवियन का जमकर सपोर्ट किया।
विवियन डीसेना के एरोगेंट होने के हैं चर्चे
हुआ ये कि सभी घर वालों को एक-एक कर वो नाम बताना था, जिसकी तस्वीर वो वॉल ऑफ फेम पर लगाना चाहते हैं। ऐसे में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने अपने दोस्त विवियन डीसेना की तस्वीर चुनी और इसका कारण देते हुए कहा, ‘मैं जानता हूं कि वो पहले से ही बहुत ज्यादा फेमस हैं, लेकिन मैं भी इस इंडस्ट्री का हूं और इनका जूनियर हूं। कहीं न कहीं मैंने भी इनके बारे में कुछ एरोगेंट वाली चीजें सुनी हैं कि ये रूड हैं, लेकिन इनका जो अब रियल साइड देखने को मिला है, उससे उनका फेम बढ़ने वाला है।’
यह भी पढ़ें: Chum Darang को Salman Khan ने किया एक्सपोज, गेम में येड़ा बनकर खा रहीं पेड़ा?
सलमान खान ने रिवील किया विवियन का असली नेचर
अविनाश की बातें सुनकर सलमान खान भी खुद को विवियन का सपोर्ट करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने विवियन का फेवर करते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग डबल हो सकती है। सलमान खान ने अविनाश की बात सुनते ही कहा कि वो विवियन को बहुत अरसे से जानते हैं और विवियन जैसे हैं वैसे ही हैं। विवियन एरोगेंट नहीं हैं, उनका बात करने का तरीका और आवाज ऐसी है कि लोग उन्हें एरोगेंट समझ लेते हैं। यानी यहां सलमान खान ने भी विवियन की तारीफ की है। वैसे भी शो में कई मौको पर विवियन का हंबल नेचर देखने को मिला है।
संबंधित खबरें
'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
1 min agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
1 hr agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
1 hr agoLIVE: आलिया भट्ट स्पैन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
2 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
2 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
19 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
21 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
22 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines