Bigg Boss 18, Salman Khan: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही सलमान खान सुर्खियों में बने हुए हैं। बाबा, सलमान खान के बेहद करीब थी, ऐसे में सिद्दीकी की मौत से सलमान को भी गहरा दुख पहुंचा है। जैसे ही सलमान को बाबा के गोली लगने की खबर मिली थी, तो उन्होंने बिग बॉस की शूटिंग को रद्द कर दिया था। हालांकि हाल ही में सलमान खान को फिर से बिग बॉस 18 के सेट पर देखा गया। वीकेंड का वार, सलमान खान ने ही होस्ट किया, लेकिन सलमान ऐसा नहीं करना चाहते थे और मजबूरी में उन्होंने ये शूटिंंग की है। ऐसा हमारा नहीं बल्कि खुद सलमान खान का कहना है। जी हां, सलमान खान ने खुद इस बात का खुलासा किया है।
शिल्पा का हुआ इमोशनल ब्रेकडाउन
दरअसल, वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान नजर आए। इस दौरान सलमान को उनके पुराने स्वैग में देखा गया। हालांकि इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिससे उनके फैंस को भी दिल टूट गया। शो के एक प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान खान, शिल्पा से कहते हैं कि आई हेट टीयर्स शिल्पा, जब आपकी बच्ची खाने पर गुस्सा उतारते थी, तो आप क्या कहती थी।
सलमान ने कहीं दिल की बात
इस पर शिल्पा ने जवाब दिया कि गुस्सा खाने नहीं, एटीट्यूड पर था। शिल्पा के इस जवाब पर सलमान कहते हैं कि उस एटिट्यूड पर गुस्सा निकालो, इस घर में आपका फीलिंग्स से कोई रिश्ता होना ही नहीं चाहिए। जैसे ही मेरी आज की ये फीलिंग है कि मुझे आज यहां पर आना ही नहीं था, एक आदमी को जो करना पड़ता है, उसे करना पड़ता है। सलमान का ये कहना बहुत सारे लोगों को परेशान कर रहा है। जब सलमान ये कहते हैं, तो उस वक्त वो अंदर से कितने परेशान थे, इसका अंदाजा तो वो खुद ही लगा सकता हैं।
यूजर्स ने बढ़ाया हौसला
सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एक यूजर ने इस पर लिखा कि आप सबकी जान हो, क्यों परेशान होते हो। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप कल भी सुल्तान थे और आज भी हैं। तीसरे यूजर ने कहा कि आप बहुत हिम्मत वाले हैं। इस तरह कमेंट्स करके यूजर्स भी सलमान का हौसला बढ़ा रहे हैं।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी है जान से मारने की धमकी
गौरतलब है कि बाब सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही सलमान खान चर्चा में आ गए थे। दरअसल, बाबा की हत्या की जिम्मेदारी सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली है। ऐसे में भाईजान को लेकर टेंशन बढ़ी हुई है।
यह भी पढ़ें- नहीं मिला खाना, कंटेस्टेंट ने तोड़ा घर का दरवाजा, निकले बाहर… Bigg Boss ने लगाई इतने करोड़ की पेनल्टी
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
4 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
4 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
6 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines