Rajat Dalal In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 इस बार अपनी बायसनेस को लेकर काफी चर्चा बटोर रहा है। इस सीजन में कई अनफेयर एविक्शन देखने को मिले हैं। अब चाहत पांडे घर से बेघर हो गई हैं। चाहत के बेघर होते ही मेकर्स का बायस्ड प्लान भी एक्सपोज हो गया है। रजत दलाल को बचाना और चाहत पांडे को घर से निकालना इसके पीछे बिग बॉस का पूरा गेम प्लान था जिसका खुलासा फैंस सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि घरवालों के वोटिंग के आधार पर रजत दलाल का एविक्शन तय था। इसके बावजूद वह सेफ हो गए और फिनाले में पहुंच गए। इसके पीछे पूरा गणित क्या है, आइए जानते हैं…
मेकर्स ने कर दिया खेल
बता दें कि बिग बॉस 18 के 14वें हफ्ते में डबल एलिमिनेशन पहले से तय था। सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि पहला एविक्शन जनता के वोटों के आधार पर और दूसरा एविक्शन घरवालों के वोटों के आधार पर हो सकता है। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स श्रुतिका, चाहत पांडे और रजत दलाल को सेफ करने के लिए वोटिंग लाइन मंगलवार आधी रात से बुधवार दोपहर तक खुली थीं। इस वोटिंग के आधार पर बीते एपिसोड में श्रुतिका अर्जुन एलिमिनेट हो गईं।
यह भी पढ़ें: Eisha Singh के लिए कब-कब बायस्ड हुए Bigg Boss? टॉप 5 में लाने के लिए चला बड़ा दांव
रजत का एविक्शन था तय
फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ के ट्वीट के मुताबिक, रजत दलाल का एविक्शन लगभग तय था। शो के दौरान करणवीर मेहरा भी घरवालों के साथ रजत को बेघर करने की प्लानिंग बनाते हुए दिखे थे। खुद रजत भी विवियन से कहते दिखे थे कि दूसरा एविक्शन अगर घरवालों की वोटिंग से हुआ तो करण का ग्रुप मुझे निकालने का प्लान बना रहा है। फैंस को झटका तब लगा जब रजत नहीं बल्कि चाहत पांडे बिग बॉस 18 से एलिमिनेट हो गईं।
चाहत का एविक्शन क्यों हुआ
दरअसल, मेकर्स जानते थे कि घरवालों की वोटिंग से रजत दलाल का बेघर होना तय है। इसलिए उन्होंने प्लान में बदलाव करते हुए चाहत पांडे को एलिमिनेट कर दिया। यह अनफेयर एविक्शन है, जिसे लेकर फैंस बिग बॉस को काफी ट्राेल भी कर रहे हैं। चाहत को एविक्ट करने के पीछे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका सीधा कारण उनकी मां हैं। जाहिर है कि चाहत की मां ने फैमिली वीक में अविनाश मिश्रा को काफी लताड़ा था। इसके बाद से चाहत लगातार मेकर्स के निशाने पर रही हैं।
संबंधित खबरें
एक्टर रणबीर कपूर ने क्यों मांगी माफी? दशहरा पर कही ऐसी बात, वीडियो वायरल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
15 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
16 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
18 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
20 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
21 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
21 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
22 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines