Bigg Boss 18 Time God Task: बिग बॉस 18 इन दिनों काफी मसाला देने का काम कर रहा है। घरवाले आपस में भिड़ने और ट्रॉफी जीतने के लिए हर जुगत लगा रहे हैं। इस बीच घर में टाइम गॉड का टास्क हुआ जिसके लिए फिर घरवालों के बीच में खूब हंगामा हुआ। पहले खबर आई थीं कि रजत दलाल तीसरी बार घर के टाइम गॉड बन गए लेकिन अब जो खबरें आ रही हैं, उसके हिसाब से रजत नहीं बल्कि विवियन डीसेना का लाडला बिग बॉस 18 का नया टाइम गॉड बन गया है। यह कोई और नहीं बल्कि अविनाश मिश्रा हैं। जिन्होंने टाइम गॉड का टास्क जीत लिया है। हालांकि उन्हें रजत दलाल ने इस टास्क को जिताया है, जिसके बाद से दर्शकों का कहना है कि अविनाश मिश्रा खैरात में टाइम गॉड बने हैं।
अविनाश मिश्रा बने टाइम गॉड
बिग बॉस 18 के अपडेट्स देने वाले फैन पेज ‘बिग बॉस अपडेट’ के मुताबिक, अविनाश मिश्रा घर के नए टाइम गॉड बन गए हैं। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में रजत दलाल को टाइम गॉड बनाया गया था लेकिन अभी जो खबरें आ रही हैं, उनमें बताया जा रहा है कि टाइम गॉड बनने के लिए जो टास्क दिया गया था उसे अविनाश ने जीता है।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena की गेम में दिखेंगे 5 बदलाव, अविनाश के धोखे से सबक लेगा ‘लाडला’
क्या था टाइम गॉड का टास्क
फैन पेज के मुताबिक, टाइम गॉड बनने के लिए बिग बॉस ने एक टास्क दिया था जिसमें चारों दावेदार चुम दरांग, श्रुतिका अर्जुन, अविनाश मिश्रा और रजत दलाल को गार्डन एरिया में बनाए गए एक गोले के अंदर बॉउल में पानी भरकर चलना था। जिसकी बाउल का पानी रेड मार्क पर छलका उसे इस टास्क से बाहर किया जाना था।
सबसे पहले कौन आउट
टाइम गॉड टास्क के पहले राउंड में कशिश कपूर संचालक रहीं जिसमें श्रुतिका टास्क से बाहर हो गईं। दूसरे राउंड में खुद श्रुतिका संचालक बनीं और उन्होंने रजत दलाल टास्क से बाहर हो गए। तीसरे राउंड में रजत संचालक बने और चुम दरांग को टास्क से बाहर कर दिया। इस तरह से अविनाश मिश्रा टास्क जीत गए और नए टाइम गॉड बन गए।
करणवीर मेहरा फिर चूके
बता दें कि इससे पहले घर का टाइम गॉड रजत दलाल बने थे। वह पहले भी टाइम गॉ बन चुके थे। उनकी तरह ही विवियन डीसेना भी दो बार टाइम गॉड रह चुके हैं, जबकि दिग्विजय राठी और ईशा सिंह सिर्फ एक बार टाइम गॉड बने हैं। वहीं करणवीर मेहरा एक बार फिर टाइम गॉड बनने से चूक गए।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
15 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
17 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
18 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
19 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
20 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
20 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines