Bigg Boss 18 Karanveer Mehra: ‘बिग बॉस 18’ के घर में नए टाइम गॉड के तौर पर अविनाश मिश्रा अब नजर आ रहे हैं। पिछले हफ्ते रजत दलाल घर के टाइम गॉड थे और अब विवियन के ही ग्रुप से अविनाश मिश्रा नए टाइम गॉड बन गए हैं। लेकिन ना तो करणवीर मेहरा इस बार भी टाइम गॉड बन पाए और ना ही उनके ग्रुप या करीबी दोस्त बन पाए। अब तो देखकर ऐसा लगता है कि मेकर्स करणवीर मेहरा को टाइम गॉड बनना ही नहीं देने चाहते। चलिए आपको बताते हैं वो 5 कारण जो इस बात को प्रूव भी करते हैं।
रजत को फिर से ‘टाइम गॉड’ बनने का मौका
पिछले हफ्ते रजत दलाल घर के टाइम गॉड थे, ऐसे में जाहिर सी बात है कि हर बार की ही तरफ इस बार भी उन्हें नए टाइम गॉड बनने के मौके और टास्क से दूर ही रखना चाहिए था। लेकिन बिग बॉस ने ऐसा नहीं किया। रजत दलाल को एक बार फिर से दोबारा टाइम गॉड बनने का मौका दिया गया। उन्होंने उस टास्क में हिस्सा लिया।
रजत दलाल बने टास्क में संचालक
टाइम गॉड के टास्क में चार कंटेस्टेंट्स मुकाबला कर रहे थे- श्रुतिका सबसे पहले इस टास्क से बाहर हुईं, जिन्होंने अगली बार में संचालक बनकर रजत दलाल को आउट किया। इसके बाद टाइम गॉड बनने के दावेदार चुम दरांग और अविनाश मिश्रा बचे थे। जिसके बाद रजत दलाल ने चुम के बाउल को गिराकर उन्हें आउट कर दिया। रजत ने एक बार फिर पलटी मारते हुए करणवीर की टीम को हरा दिया।
टाइम गॉड टास्क में करणवीर के विरोधी संचालक
बिग बॉस के मेकर्स ने एक बार टाइम गॉड टास्क में करणवीर को एडिन के साथ रख दिया। एडिन की करणवीर के साथ बिल्कुल भी जमती नहीं है, इसके बावजूद बिग बॉस ने टास्क ऐसा दिया कि करणवीर के लिए करना काफी मुश्किल था। फिर ऊपर से शिल्पा शिरोडकर संचालक थीं, बाकी का काम उन्होंने कर दिया था।
दिग्विजय वाले टास्क में करणवीर को डिस्क्वालिफाई
इसके बाद पिछले हफ्ते दिग्विजय राठी और रजत के बीच मुकाबला था, जिसमें दिग्विजय को सपोर्ट करने के चक्कर में करणवीर ने ऐसा कुछ किया कि उन्हें टाइम गॉड ईशा ने उन्हें दिग्विजय को ही डिस्क्वालिफाई कर दिया। एक बार फिर करणवीर की टीम में से कोई टाइम गॉड नहीं बन पाया।
कशिश कपूर को बनाया संचालक
कशिश कपूर को पहले से ही बिग बॉस ने संचालक बना दिया, जाहिर सी बात ये है कि श्रुतिका के टास्क में होते हुए किसी और को कशिश आउट करेंगी ही नहीं। श्रुतिका के आउट होते ही करणवीर के ग्रुप से टाइम गॉड बनने की रेस से एक मेंबर अपने आप ही बाहर हो गया।
यह भी पढ़ें: किडनैपर्स के टारगेट पर कॉमेडियन एक्टर्स! Sunil Pal, Mushtaq Khan के बाद अब किसका नंबर?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
14 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
14 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
15 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
17 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
17 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
18 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
19 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
20 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines