हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'शादी का चक्कर मुझे समझ ही नहीं आया', Kanwar Dhillon ने Alice Kaushik संग रिश्ते पर दी सफाई

Kanwar Dhillon Clarification on Bigg Boss 18 Contestant Alice Kaushik: ‘बिग बॉस 18’ की कंटेस्टेंट एलिस कौशिश को लेकर उनके बॉयफ्रेंड ने बाहर इंटरव्यू में कुछ ऐसा बयान दे दिया था जिससे भारी बवाल हो गया था। अब कंवर ने इसे लेकर अपनी सफाई दी है।

विज्ञापन
कंवर ढिल्लों

Kanwar Dhillon Clarification on Bigg Boss 18 Contestant Alice Kaushik: टीवी शो ‘पंड्या स्टोर’ से अपनी पहचान बना चुके एक्टर कंवर ढिल्लों और एलिस कौशिक इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में एलिस कौशिक ने ‘बिग बॉस 18’ में कंवर के साथ अपने रिश्ते और शादी को लेकर एक बात कही थी, लेकिन कंवर ने एलिस के इन दावों से साफ इंकार कर दिया था, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए। अब कुछ दिनों बाद कंवर ने एलिस के शादी वाले बयान पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और ट्रोल करने वालों को करारा जवाब भी दिया है। इस मामले में कंवर ने क्या कहा, चलिए आपको बताते हैं।

कंवर ने शादी वाले बयान पर तोड़ी चुप्पी

टीवी शो ‘उड़ने की आशा’ के अभिनेता कंवर ढिल्लों और ‘बिग बॉस 18’ में नजर आ रहीं कंटेस्टेंट एलिस कौशिक इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। कंवर ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को आड़े हाथों लिया और कहा कि उन्हें बार-बार अपनी सफाई देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘ये सब कुछ लोग अपने हिसाब से समझते हैं और टिप्पणी करते हैं। ये दुनिया का काम है, जब तवा गर्म था तो रोटी सेकने आ गए।’ कंवर ने ये भी कहा कि ट्रोल्स ने सिर्फ प्रोमो देखकर ही टिप्पणी कर डाली, जबकि उन्हें पूरी जानकारी के बिना किसी पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

कंवर ने इस मामले को और आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘ये सब पेड क्रिटिक्स हैं, मैं इनसे कोई फर्क नहीं पड़ता।’ उन्होंने ये भी कहा कि जिन लोगों को उनकी बातों का कोई गलत मतलब निकलता है, वो उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। कंवर का ये भी मानना है कि जब चीजें अच्छी चल रही होती हैं, तब लोग उनसे सवाल नहीं करते, लेकिन जैसे ही कोई बात गलत होती है, लोग तुरंत प्रतिक्रिया देने लगते हैं। कंवर ने कहा, ‘जब सब कुछ सही था, तो कोई भी पूछने नहीं आता। अब जब कुछ गड़बड़ हो रही है, तो सब को बोलने का मौका मिल गया।’

विज्ञापन

‘शादी का चक्कर मुझे समझ ही नहीं आया’

ई टाइम्स के साथ बातचीत करते हुए कंवर ढिल्लों ने कहा कि उन्हें शादी का चक्कर समझ में ही नहीं आया था। अपने व्यक्तित्व को लेकर भी उन्होंने कुछ अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि वो अपनी एनर्जी बेकार लोगों को समझाने में नहीं लगाना चाहते। कंवर ने साफ किया कि जो लोग उनकी बातों को सही तरीके से नहीं समझते, उनके लिए उनका मन बदलने का कोई फायदा नहीं है। उनका मानना है कि वो जो भी कहते हैं, उसके बारे में पूरी तरह से जानते हैं और सही कहते हैं, इसलिए उन पर गलत टिप्पणियां करने वालों को नजरअंदाज करना ही बेहतर है। एलिस कौशिक के शादी के बयान को लेकर कंवर ने कहा, ‘मैं एलिस का समर्थन करता हूं, लेकिन मैं किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं समझता।’

यह भी पढ़ें: Malaika Arora के लाडले के बर्थडे में गायब रहीं नई मम्मी Sshura Khan, पूरे खान परिवार ने कटवाया केक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola