Bigg Boss 18: अब बस कुछ घंटे और शुरू हो जाएगा ‘टाइम का तांडव’… जी हां, बिग बॉस का 18वां सीजन शुरू होने में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है। जैसे-जैसे शो के प्रीमियर का टाइम नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे फैंस के दिलों की धड़कनें भी बढ़ रही हैं। अब शो को लेकर पहले से इतना बज बना हुआ है कि दर्शकों में इसको लेकर एक्साइमेंट लेवल बढ़ना तो लाजिमी है। इस बार शो को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें एक जेल भी होगी। इस जेल में रहने वाले के लिए क्या खास होगा? आइए जानते हैं…
बिग बॉस 18 के घर की जेल में क्या खास?
हाल ही में सामने आए शो के घर में वीडियो और बिग बॉस हाउस की लीक तस्वीरों में बिग बॉस 18 के घर की जेल के अंदर का नजरा देखने को मिला है। शो के घर की इस जेल में जो भी रहेगा, वो कैसा फील करेगा ये तो समय के साथ उसे पता लगेगा, लेकिन अगर इस जेल की बात करें तो सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि जेल का दरवाजा लोहे का बना है और सूरज के आकार का बना है।
सीसीटीवी कैमरा
साथ ही दरवाजे पर एक सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। साथ ही एक दिवार पर खिड़की जैसी भी जगह है, जिस पर बिग बॉस की आंख बनी हुई है। इस जेल के अंदर के नजारे की बात करें तो इसमें जो भी रहेगा उसके लिए बड़े से पत्थर के शिला पर गद्दा नजर आ रहा है, जिस पर एक कंबल भी रखा है। इसके साथ ही इस जेल में एक टेलीफोन भी नजर आ रहा है, जिसके जरिए बिग बॉस जेल के अंदर रहने वाले से बात कर सकते हैं या फिर इसका क्या यूज होगा ये शो में पता लगेगा।
क्यों करेगा रहने का मन?
साथ ही शो के घर का जो पहला वीडियो सामने आया है, उसमें बताया गया है कि इस जेल में एक अलग सा शोर होगा। इस वीडियो में कहा गया कि यहां रहने का मन तो जरूर करेगा, आखिर ऐसा क्या होगा कि जेल में रहने का भी मन करेगा। अब इसका पता तो वक्त के साथ ही लगेगा क्योंकि ये कोई आम या फिर ऐसी-वैसी जेल नहीं है। जी हां, बिग बॉस के घर की जेल है, तो जाहिर है कि इसमें कुछ तो खास होगा ही। अब इसके लिए तो शो के शुरू होने का इंतजार करना ही होगा।
यह भी पढ़ें- Sector 36 के ‘प्रेम सिंह’ की जिंदगी का कड़वा सच, जिगरी दोस्त Vikrant Massey से दूर क्यों?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
15 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
18 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
18 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
19 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines