Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ का आखिरी वीकेंड का वार काफी खतरनाक जा रहा है। शनिवार को सलमान खान (Salman Khan) ने उन सभी घरवालों की क्लास लगाई, जो इस हफ्ते या तो कुछ गलत या कोई साजिश करते हुए नजर आए थे। इस दौरान करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) पूरी तरह से सलमान खान के निशाने पर रहे। एक घंटे का एपिसोड तो सलमान ने करण पर ही निकाल दिया। लेकिन इस एपिसोड में सलमान खान ने चुम दरांग (Chum Darang) को भी एक्सपोज किया।
चुम की एक-एक चालाकी रिवील
चुम किस तरह से साइलेंटली आगे बढ़ रही हैं, वो सबके सामने आ गया। चुम की सारी साजिश और उनकी स्ट्रेटेजी अब रिवील हो चुकी हैं। वो देखने में भले ही सीधी लग रही हैं, लेकिन अंदर से बेहद शातिर हैं और ये हमारा नहीं, बल्कि खुद बिग बॉस के होस्ट सलमान खान का कहना है। सलमान खान ने सभी घरवालों के सामने पहले ये खुलासा किया कि चुम ने जानकर स्ट्रेचर को टास्क के दौरान अपनी गर्दन पर अटकाया था। विवियन कुछ भी करते तो उन्हें चोट आनी ही थी। इसके अलावा उन्होंने टास्क में वुमन कार्ड खेला वो भी सलमान ने खुलेआम कहा है।
चुम दरांग का सलमान ने किया पर्दाफाश
चुम को विवियन के खींचने की वजह से कोई चोट नहीं आई, बल्कि वो खुद गिरी थीं। होस्ट ने बताया कि चुम जानबूझकर गिरी थीं और वो बिना बात विवियन को गिल्ट में डाल रही थीं। सलमान खान के मुताबिक, चुम ने कुछ ज्यादा ही अपने दिमाग का इस्तेमाल कर लिया है। इसके अलावा सलमान खान ने चुम की एक और होशियारी का पर्दाफाश कर दिया। करण वीर मेहरा ने खुद को भुलाकर चुम के लिए टिकट टू फिनाले टास्क पूरा किया और उनकी जीत के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया।
यह भी पढ़ें: Karan Johar किसे कर रहे हैं डेट? सोशल मीडिया पर किया खुलासा
करण का फायदा उठा रही हैं चुम?
हालांकि, चुम ने करण को ऐसा करने से मना नहीं किया। चुम सेल्फिश थीं और वो जानती थीं कि अगर वो करण को कहेंगी कि वो स्टॉन्ग हैं और खुद के लिए लड़ सकती हैं तो करण शायद उनके लिए नहीं खेलते। ऐसे में उन्होंने एक बार करण को ये करने से मना किया ताकि वो अच्छी भी बन जाएं और उस तरह से कहा कि वो अपना इरादा भी न बदलें। चुम की ये सारी चालाकियां अब सलमान खान ने पकड़ ली हैं और उन्हें नेशनल टीवी पर एक्सपोज कर दिया है।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
14 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
17 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
17 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
18 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
19 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
20 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
21 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines