Hema Sharma Evict Interview: हेमा शर्मा यानी ‘वायरल भाभी’ बिग बॉस 18 के घर से बेघर हो चुकी हैं। शो से बाहर आने के बाद अब हेमा शर्मा का एविक्ट इंटरव्यू भी सामने आ गया है। जी हां, हेमा शर्मा ने शो से बाहर आने के बाद शो के बारे में कई बातों का खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि हेमा शर्मा यानी वायरल भाभी का बिग बॉस के घर में सफर कैसा रहा?
क्या बोलीं हेमा शर्मा?
हेमा शर्मा के शो से बाहर आने के बाद शो से जुड़े कई सवाल किए गए। जब हेमा से पूछा गया कि शो के घर में उनका बेस्ट फ्रेंड कौन था? इस पर हेमा ने जवाब दिया कि मुझे ऐसा लगता है कि शो में 17 यानी सभी कंटेस्टेंट क्लोज थे। सब मेरे पक्के दोस्त थे और कोई दुश्मन नहीं था। चढ्ढी-बढ्ढी से भी ज्यादा क्लोज। इसेक बाद हेमा से पूछा गया कि क्या कुछ ऐसा है, जिसे आप अपनी जर्नी ने हटाना चाहे? इस पर हेमा कहती हैं कि नहीं ऐसा कुछ नहीं है जिसे मैं अपनी जर्नी से मिटाना चाहूं।
घर में हेमा को कौन-सी सीख मिली?
फिर हेमा से सवाल किया गया कि घर में आपको कौन-सी सीख मिली। इस सवाल पर हेमा जवाब देती हैं कि बस यही कि कुछ भी कहो तो सोच-समझकर बोल लेना। चाहे वो अपने घर में हो या फिर घर के बाहर हो, ये मेरी छोटी-सी सलाह है। इसके बाद हेमा से पूछा गया कि बिग बॉस के घर में आप क्या सबसे ज्यादा मिस करोगी। इस पर हेमा ने जवाब दिया कि चाहत को मिस कर रहू हूं। काश, मैं उसको गले लगा पाती।
पैकेज, फाइटिंग-एंटरटेनिंग, एक्शन
इसके बाद हेमा से सवाल हुआ कि अपनी जर्नी को तीन शब्दों में बताएं, तो हेमा कहती हैं कि पेकैज, फाइटिंग-एंटरटेनिंग, एक्शन। इसके बाद वायरल भाभी से सवाल किया गया कि घर की कौन-सी बात आप सबके ज्यादा मिस करोगी, तो हेमा कहती हैं कि सुबह उठकर डांस करना, जिसके लिए मैं शो में जाने से पहले तैयार थी। अविनाश के बारे में क्या कहोगी? हेमा ने कहा कि अविनाश बहुत अच्छा लड़का है।
सबसे मिलना चाहती हैं हेमा शर्मा
बिग बॉस में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट कौन हैं? हेमा ने इसका जवाब देते हुए कहा कि विवियन है, करण, चाहत, अविनाश और अभी रजत का चल रहा है। फिर हेमा से पूछा गया कि बिग बॉस से बाहर आने के बाद आप किस कंटेस्टेंट से मिलोगे, तो हेमा कहती हैं कि मैं सबसे मिलूंगी।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: इस बार नॉमिनेशन लिस्ट में कौन-कौन? हो सकता है डबल एविक्शन
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
13 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
16 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
17 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines