- Bigg Boss 18 Finale Latest Opening Voting Trend: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का फिनाले वीक चल रहा है और शो को टॉप 6 कंटेस्टेंट भी मिल गए हैं। वहीं ग्रैंड फिनाले से ठीक 5 दिन पहले शिल्पा शिरोडकर घर से बेघर हो गई हैं। उनका इविक्शन हर कंटेस्टेंट से अलग था, इस बात को खुद बिग बॉस ने भी माना। अब हाल ही में लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड भी आ गया है जिसमें बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। विवियन डीसेना (Vivian Dsena) जिन्हें बिग बॉस का लाडला कहा जाता है को तगड़ा झटका लगा है। चलिए जान लेते हैं कि बॉटम 2 में कौन हैं जिनमें से एक बेघर हो सकता है।
कौन बना नंबर वन
बिग बॉस 18 के फिनाले से पहले लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड सामने आ गया है जिसमें नंबर वन पायदान पर न तो विवियन हैं और न ही करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) हैं। पहले नंबर पर रजत दलाल (Rajat Dalal) हैं, ऐसे में लग रहा है कि विनर की रेस में वो सबसे आगे निकल रहे हैं। सलमान खान ने भी वीकेंड का वार में हिंट दिया था कि रजत दलाल विनर बन सकते हैं, अब तो लग रहा है कि कहीं सलमान की भविष्यवाणी सच न हो जाए।
विवियन से लेकर करणवीर तक कौन से पायदान पर
अब ये जान लेते हैं कि कलर्स का लाडला विवियन डीसेना नंबर 2 पर है जो उनके लिए एक झटका है। वहीं करणवीर मेहरा नंबर 3 पर और चुम दरांग (Chum Darang) नंबर 4 पर हैं। चुम के लिए शो के स्टार्टिंग में सोचा भी नहीं था कि वो टॉप 5 की लिस्ट में शामिल हो सकती हैं। लेकिन उन्होंने अपने शानदार गेम से न सिर्फ टॉप 5 में जगह बनाई बल्कि घरवालों के दिलों में भी खास जगह बनाई।
यह भी पढ़ें: Saif Ali khan पर क्यों हुआ जानलेवा हमला? स्टाफ बोला-चोर ने मांगे थे एक करोड़ रुपये
बॉटम 2 में ये दोनों
अब बात कर लेते हैं बॉटम 2 में आए कंटेस्टेंट की तो वो हैं नंबर 5 पर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और नंबर 6 पर हैं ईशा सिंह (Eisha Singh)। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब शिल्पा शिरोडकर के बाद ईशा सिंह घर से बेघर हो सकती हैं। शिल्पा ने भी घर से बेघर होते ही ईशा के बारे में कहा कि वो टॉप 5 के लिए नॉन डिजर्विंग कंटेस्टेंट हैं। वहीं चाहत पांडेय ने भी कहा था कि शो से उन्हें नहीं बल्कि ईशा सो बेघर होना चाहिए था।
यह भी पढ़ें: हमले के बाद Saif Ali Khan की किसने बचाई जान? पहुंचाया लीलावती अस्पताल
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
4 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
5 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
6 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
7 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
9 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
9 hrs agoप्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपों से किया डिस्चार्ज
18 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines