Chahat Pandey Mother In Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का लेटेस्ट एपिसोड फैमिली वीक पर बेस्ड रहा। घर में मौजूद 10 कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनसे मिलने के लिए बिग बॉस हाउस में पहुंचे। फैमिली वीक में सबसे पहले चाहत पांडे की मां भावना पांडे आईं। उन्होंने घर में आते ही सबसे पहले अविनाश मिश्रा की जमकर क्लास लगाई। उसके बाद अपनी बेटी चाहत पांडे से मिलने पहुंची। चाहत की मां ने अविनाश को वुमेनाइजर कहा और बिग बॉस पर सवाल उठाया कि जब उनकी बेटी चाहत के कैरेक्टर पर सवाल उठे तब घर में अदालत क्यों नहीं बैठी?
कंटेस्टेंट्स के घरवाले आए मिलने
बता दें कि बिग बॉस 18 अपने फिनाले की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। बीती रात आए एपिसोड में चाहत पांडे, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की मां उनसे मिलने आईं जबकि शिल्पा शिरोडकर की बेटी अनुष्का उनसे मिलने के लिए पहुंची। फैमिली वीक में सबसे पहले चाहत पांडे की मां भावना पांडे घर में आईं। इस दौरान उन्होंने अविनाश मिश्रा पर अपनी भड़ास निकाली।
अविनाश की लगाई क्लास
उन्होंने कहा, ‘अविनाश जब तुमने बिग बॉस 18 में एंट्री ली तब मुझे खुशी हुई थी कि मेरी बेटी की पहचान का एक लड़का शो में आया है लेकिन तुमने मेरी बेटी के साथ जो किया उसकी वजह से मैं और मेरा परिवार दो दिन तक रोया। तुमने नेशनल टीवी पर मेरी बेटी के कैरेक्टर पर सवाल उठाए और उसे परेशान किया।’
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena को टॉप 2 में लाने वाले 5 चेहरे, गेम पर तो घरवाले उठा चुके सवाल
बिग बॉस पर उठाए सवाल
भावना पांडे ने बिग बॉस की बायसनेस पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘जब कशिश कपूर ने अविनाश पर इल्जाम लगाए तो घर में अदालत बैठा दी गई लेकिन जब उनकी बेटी चाहत के कैरेक्टर पर अविनाश ने सवाल उठाए तब अदालत क्यों नहीं बैठाई गई?’ उन्होंने अविनाश को वुमेनाइजर का टैग देते हुए धमकी दी कि वह बाहर आएंगे तो उनका इंतजार एक अदालत कर रही होगी। इंसाफ बाहर ही होगा।
अविनाश को सरेआम दी धमकी
चाहत पांडे की मां ने अपनी बेटी को अविनाश से बिल्कुल भी बात नहीं करने की हिदायत दी। साथ ही कशिश की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जो जवाब उनकी बेटी चाहत अविनाश को नहीं दे सही वो कशिश ने किया। बता दें कि बिग बॉस 18 के शुरुआती एपिसोड में जब चाहत ने अविनाश पर पानी फेंका था तब अविनाश ने उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाते हुए उन्हें गवार कहा था।
संबंधित खबरें
रश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
45 mins ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
1 hr agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
2 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
3 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
20 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
22 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 day agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
1 day agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines