Kashish Kapoor Video: बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आईं कशिश कपूर के घर से कथित तौर पर पैसों की चोरी हो गई। इस खबर ने उनके फैंस को भी शॉक्ड कर दिया। कशिश ने पहले इस बात का हिंट सोशल मीडिया पर दिया था। बीते दिन रविवार की देर रात उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया जिसमें बताया कि उनके घर से कुक ने रुपयों की चोरी कर ली है। ये बताते हुए कशिश काफी इमोशनल भी हो गईं। कशिश ने चोर की पूरी हरकत का खुलासा किया और बताया कि कैसे उन्होंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था?
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो
इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कशिश कपूर ने बताया कि उनके घर पर सात लाख रुपयों की नकदी रखी हुई थी। 9 जुलाई को उन्हें किसी काम के सिलसिले में सिंगापुर जाना था। कशिश ने बताया कि वहां जाने से पहले उन्हें उन पैसों को अपनी मां के अकाउंट में डिपॉजिट कराना था। जब उन्होंने अपने लॉकर को चेक किया जिसमें वो कैश रखा हुआ था। वीडियो में बताया गया कि जैसे ही कशिश ने लॉकर चेक किया तो वह शॉक्ड रह गईं क्योंकि कैश वहां पर नहीं था।
कुक की जेब में देखा 50 हजार कैश
कशिश ने आगे बताया कि उन्हें अचानक से ध्यान आया कि उनका कुक अभी-अभी घर से निकला है। उन्होंने तुरंत ही उसे रोका और जेब चेक कराने के लिए कहा। बिग बॉस फेम ने कहा, ‘मैंने कुक को कहा कि अपनी जेब दिखाए। वो बार-बार मना करता रहा। जब मैंने चिल्लाकर कहा कि मुझे दिखाओ तब उसने झटके से हाथ ऊपर किए। मैंने उसकी जेब में 50,000 की गड्डी को देख लिया था।’
यह भी पढ़ें: Kashish Kapoor के घर हुई चोरी, Bigg Boss फेम के घर से लाखों ले फरार हुआ नौकर
मौके से भाग निकला कुक
कशिश आगे कहती हैं, ‘जब तक मैं अपना मोबाइल फोन निकालकर कुछ कर पाती उसने मेरे दोनों हाथों को पकड़ कर मुझे दीवार से टिकाकर खड़ा कर दिया। वो कहने लगा कि किसी को फोन मत करना। न ही किसी को कुछ बताना। मैं अपने ही घर में अपने ही कॉरिडोर में इस तरह से धमकी का सामना कर रही थी। इसके बाद मैंने सिक्योरिटी गार्ड से चोर को रोकने के लिए कहा लेकिन तब तक वह भाग चुका था।’ उन्होंने आगे बताया कि पुलिस में कुक के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है लेकिन उन्हें कहा गया है कि कोई गारंटी नहीं है कि पैसे मिलेंगे या फिर नहीं।
संबंधित खबरें
'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
31 mins ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 hr ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
20 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
21 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
22 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoLIVE: Ed Sheeran ने 'किंग' के लिए हिंदी में गाते हुए BTS वीडियो किया शेयर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines