Bigg Boss 18 Eisha Singh: ‘बिग बॉस 18’ में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो में नॉमिनेशन्स की प्रक्रिया हुई जिसमें कंटेस्टेंट्स ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला। ईशा सिंह इस बार घर में ‘टाइम गॉड’ थी, ऐसे में अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना को तो पहले से ही सेव ही रहना था। हालांकि इस में बिग बॉस की भी बायस्डिंग नजर आ गई क्योंकि इससे पहले जितने भी टाइम गॉड रहे, किसी को भी एक से ज्यादा घरवालों को सेव करने का ऑप्शन मिला था। ईशा सिंह को पावर दी गई थी कि वो किन्हीं 3 कंटेस्टेंट्स को बचा सकती थीं और उन्होंने विवियन, अविनाश और यामिनी मल्होत्रा को नॉमिनेशन से बचा लिया। लेकिन इसी बीच ईशा ने बड़ा उलटफेर कर दिया और वो था शिल्पा को ना बचा कर।
ईशा ने शिल्पा को किया अनसेव
नॉमिनेशन के दौरान जब शिल्पा शिरोडकर ईशा के सामने जाकर बैठीं तो उन्हें बचाया नहीं गया। शिल्पा ही वो संचालक थीं जिन्होंने करणवीर को हराते हुए ईशा सिंह को टाइम गॉड बनाया था लेकिन बदले में ईशा ने उन्हें धोखा दे दिया और नॉमिनेशन से सेव नहीं किया। शिल्पा ईशा के काफी करीबी भी गेम में नजर आ रही थीं लेकिन बावजूद इसके उन्होंने ऐसा नहीं किया।
ये कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट
जिन कंटेस्टेंट्स को इस हफ्ते घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया गया है वो हैं- करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, चुम दरांग, कशिश कपूर, दिग्विजय राठी और सारा आफरीन खान। इन 6 कंटेस्टेंट्स में से इस हफ्ते कौन घर से जाएगा, ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन इनमें से जिस कंटेस्टेंट्स पर बेघर होने का सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है वो हैं कशिश कपूर। चुम दरांग इन दिनों घर में काफी एक्टिव नजर आ रही हैं, खासकर करणवीर के साथ उनके एंगल ने शो की टीआरपी में भी पहले से इजाफा किया है।
तजिंदर सिंह बग्गा फिर हुए सेव
सबसे दिलचस्प बात ये है कि शो में इस हफ्ते भी तजिंदर सिंह बग्गा नॉमिनेशन से सेव हो गए हैं। बग्गा जी इतने समय से घर में रह रहे हैं जबकि वो कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पा रहे हैं। ना तो गेम में उनका कोई योगदान है लेकिन फिर भी हफ्ते दर हफ्ते वो बच रहे हैं।
यह भी पढ़ें: डिवोर्स रुमर्स के बीच ऐश्वर्या का वीडियो वायरल, एक्ट्रेस बोलीं- अभिषेक से लड़ाई के बाद वो सॉरी…
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
11 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
13 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
14 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
17 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
18 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
18 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines