Eisha Singh Bigg Boss 18: बिग बॉस का 18वां सीजन भी अब खत्म हो चुका है। शो के विनर करणवीर मेहरा रहे जिन्होंने ट्रॉफी के अलावा 50 लाख रुपये भी जीते हैं। वहीं विवियन डीसेना रनर-अप रहे। शो के टॉप 6 में अपनी जगह बनाने वालीं ईशा सिंह चाहती थीं कि शो की ट्रॉफी उनके दोस्त अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना या फिर रजत दलाल जीतें। सभी जानते हैं कि ईशा शो के दौरान करणवीर मेहरा को पसंद नहीं करती थीं। उन्होंने घर के कोने-कोने में बैठकर करण की चुगली की। हालांकि शो खत्म होने के बाद ईशा सिंह ने फिर से दोगलापन दिखाया है। इस दौरान उन्होंने अपने बिग बॉस 18 के रिश्तों पर भी बात की।
अपनी हार पर क्या बोलीं ईशा?
ईशा सिंह का बिग बॉस 18 का लॉगआउट इंटरव्यू सामने आ गया है। इसमें एक्ट्रेस ने अपनी बिग बॉस जर्नी और अपने रिश्तों पर बात की। ईशा ने ट्रॉफी पर बात करते हुए कहा कि उन्हें बहुत दुख है कि वह शो की विनर नहीं बन सकीं। उन्होंने कहा, ‘मुझे ट्रॉफी जीत नहीं पाने का दुख है लेकिन मेरे हाथ में कुछ नहीं था। मेरे पास मेरे खूबसूरत रिश्ते हैं, जिनमें से अविनाश मिश्रा की दोस्ती का रिश्ता, विवियन डीसेना का खूब सारा प्यार, रजत दलाल की खूब सारा लाड़ और एलिस कौशिक के साथ दोस्ती।’
यह भी पढ़ें: Karan Veer Mehra काे किस बात का पछतावा? ट्रॉफी जीतने के बाद Vivian से कनेक्शन
अविनाश संग दोस्ती पर ईशा ने क्या कहा?
ईशा ने कहा, ‘बिग बॉस 18 के घर में मैंने जो सॉलिड रिश्ते बनाए हैं, वह मेरी असल में जीत है। मैं अविनाश की जितनी तारीफ करूंगी वो कम होगी क्योंकि उसने मेरे लो टाइम पर साथ दिया। मुझे हंसाया है। जब मैं हंस रही थी तब उसने हंसी में मेरा साथ दिया है। वह मेरे लिए बहुत खास है।’
रजत दलाल के लिए कही ये बात
रजत दलाल के बारे में बात करते हुए ईशा ने कहा, ‘मैं उन्हें भाई बोलती हूं और वो मेरे दिल के बहुत करीब हैं। बहुत तेज और स्मार्ट हैं वो और उनसे मेरा बहुत खास रिश्ता है।’ चुम दरांग के बारे में बात करते हुए ईशा ने कहा कि वह बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। वह चुप रहती हैं लेकिन जब बोलती थीं तो अच्छा बोला।
करणवीर की जीत पर क्या बोलीं ईशा?
ईशा ने कहा, ‘मैं चाहती थी कि ट्रॉफी अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना या फिर रजत दलाल जीतें। मैं खुश हूं क्योंकि जनता के हाथ में फैसला था, मेरे चाहने से कुछ नहीं होता है। करणवीर मेहरा डिजर्विंग थे, जनता को लगा और आज उनके हाथ में बिग बॉस 18 की ट्रॉफी है। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।’ बता दें कि ईशा शुरुआत से करणवीर को पसंद नहीं करती थीं लेकिन अब जब करण शो के विनर बन गए हैं तो ईशा ने अपने सुर बदल लिए।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines