Bigg Boss 18 Eisha Singh: बिग बॉस 18 का फिनाले में बस तीन दिन बाकी हैं। शिल्पा शिरोडकर एलिमिनेट हो चुकी हैं और घर में सिर्फ 6 सदस्य बचे हैं, जिनके लिए एक्स कंटेस्टेंट्स लगातार जनता से वोट की अपील कर रहे हैं। ताजा अपडेट है कि फिनाले से पहले घर में शालीन भनोट की एंट्री हो सकती है। फैंस को उम्मीद है कि शालीन, ईशा सिंह को सपोर्ट करेंगे लेकिन आपको बता दें कि फिलहाल एक्टर ईशा नहीं बल्कि किसी और के लिए वोट मांग रहे हैं। इस बात से ईशा की मां काफी नाराज हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में शालीन भनोट पर नाराजगी भी जाहिर की है।
ईशा की मां ने जाहिर की नाराजगी
सोशल मीडिया पर ईशा सिंह की मां का इंटरव्यू वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी बेटी के दोस्त शालीन भनोट पर नाराजगी जता रही हैं। वह कहती हैं, ‘मुझे बहुत तकलीफ हुई है। शालीन भनोट मेरी बेटी ईशा का बहुत अच्छा दोस्त है लेकिन वो करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना के लिए वोट अपील कर रहा है। इसमें क्या ही कर सकते हैं। मैं चाहूं तो शालीन से फोन पर पूछ सकती हूं कि उसने ईशा के लिए वोट क्यों नहीं किया?’ फैंस भी ईशा सिंह की मां के सपोर्ट में आ गए हैं और शालीन भनोट को दोगला बता रहे हैं।
ईशा की मां आगे कहती हैं, ‘मैंने देखा है कि ईशा का विवियन के साथ ज्यादा क्लोज बॉन्ड नहीं रहा है। वह विवियन को सिर्फ दोस्त बोलती है। एक रिस्पेक्ट लाइन था और ऐसा ही सेट पर भी था।’ उनकी बातों से जाहिर हो रहा है कि वह दुखी है क्योंकि शालीन भनोट ने ईशा सिंह के लिए वोट की अपील नहीं की।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के ताजा वोटिंग ट्रेंड में ‘लाडले’ के फैंस को झटका, इस कंटेस्टेंट का एविक्शन तय!
ईशा-शालीन के डेटिंग रूमर्स
बिग बॉस 18 वीकेंड का वार में सलमान खान ने हिंट दिया था कि ईशा सिंह अपने को-एक्टर रह चुके शालीन भनोट को डेट कर रही हैं। इसके बाद से घर में शालीन की चर्चा कई बार हो चुकी है। ये बात अलग है कि ईशा हमेशा कहती आई हैं कि शालीन भनोट सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं।
फैमिली वीक में जब ईशा की मां आई थीं तब उन्होंने भी कहा था कि ईशा और शालीन सिर्फ दोस्त हैं लेकिन सोशल मीडिया पर ईशा और शालीन के कई वीडियो वायरल हुए थे जिसने दोनों के डेटिंग रूमर्स को हवा दे दी। खैर फैंस उस वक्त का इंतजार कर रहे हैं जब शालीन भनोट बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगे। हो सकता है कि एक्टर इस दौरान ईशा सिंह के साथ अपने बॉन्ड पर बात करें।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
3 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
6 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
7 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
9 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
10 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
11 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
23 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines