Eisha Singh Game Reveal: बिग बॉस 18 दिन पर दिन काफी मजेदार होता जा रहा है। ट्रिपल एविक्शन के बाद घर में सिर्फ 11 सदस्य बचे हैं। फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए अब घरवालों के बीच में जंग शुरू हो गई है। अपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ जिसमें घरवालों ने एक-दूसरे की गेम रिवील करने का एक मौका नहीं छोड़ा। इस दौरान करणवीर मेहरा, श्रुतिका अर्जुन ने ईशा सिंह की गेम का पर्दाफाश किया। यही नहीं एविक्ट हो चुकीं एडिन रोज ने भी ईशा सिंह के गेम पर सवाल उठाते हुए उन्हें घर की वीक कंटेस्टेंट का टैग दिया।
करणवीर ने ईशा को किया नॉमिनेट
बिग बॉस 18 के फैन पेज ने नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में करणवीर मेहरा ने ईशा सिंह को नॉमिनेट करते हुए उनकी गेम का पर्दाफाश किया है। प्रोमो में करण कहते हैं कि ईशा सिर्फ और सिर्फ अविनाश मिश्रा के साथ हैं। अविनाश फिर भी अपना गेम खेल रहे हैं, लेकिन ईशा कुछ नहीं कर रही हैं। ईशा, करण के आरोपों पर सवाल उठाती हैं लेकिन करण अपना प्वाइंट ऑफ व्यू देकर उन्हें नॉमिनेट कर देते हैं।
यह भी पढ़ें: Yamini Malhotra ने बताया सबसे ‘जहरीला’ कौन? घरवालों के चेहरों से उतारे नकाब
श्रुतिका अर्जुन ने भी उठाए थे सवाल
पिछले हफ्ते जब टाइम गॉड श्रुतिका अर्जुन से कहा गया था कि वह मौजूदा सभी सदस्यों को उनके योगदान के हिसाब से रैंकिंग दे। उस वक्त श्रुतिका ने अविनाश मिश्रा को दूसरे नंबर पर रखा था, जबकि ईशा सिंह को नौवें नंबर पर रखा था। श्रुतिका का कहना था कि ईशा की गेम सिर्फ अविनाश की बदौलत चल रही है।
एडिन रोज ने गेम का किया पर्दाफाश
करणवीर मेहरा और श्रुतिका अर्जुन के अलावा एविक्ट हो चुकीं एडिन रोज ने भी ईशा सिंह की गेम का पर्दाफाश किया है। घर से बेघर होने के बाद एडिन ने कहा कि ईशा सिंह का घर में खास योगदान नहीं है। उनका अविनाश मिश्रा के साथ लव एंगल चल रहा है, जिसकी बदौलत वह गेम में बनी हुई हैं।
टॉप 5 में आना ईशा के लिए मुश्किल
बता दें कि अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के बीच में लव एंगल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस वजह से ईशा कहीं न कहीं गेम में बनी हुई हैं। इसके अलावा रजत ने ईशा को बहन माना है और वह सारा खान के बाद उनकी दूसरी प्रायोरिटी हैं। ईशा काफी हद तक रजत और अविनाश के भरोसे गेम में टिकी हुई हैं। इस कारण टॉप 5 में आना उनके लिए काफी मुश्किल लग रहा है।
यह भी पढ़ें: Edin Rose ने बेघर होते ही 5 कंटेस्टेंट्स पर किए चौंकाने वाले खुलासे, बताया विनर कौन?
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
1 hr agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
7 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
9 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
9 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
10 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
12 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
13 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
17 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines